अलवर

Alwar: अमित शाह के दौरे से पहलीे गर्माई सियासत, पूर्व चेयरमैन ने कहा डेयरी को कर्ज में डुबो रहे हैं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले कांग्रेस मुखर हो गई है। जंतर-मंतर पर युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज सहित कई मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि शाह को अलवर आकर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
2 min read
Aug 13, 2026
congress press conference
प्रेस वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 को अलवर दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा और सरकार उनके दौरे की तैयारियों में जुटी है। सड़कों को चमकाया जा रहा है और वाटरप्रूफ डोम बनाया जा रहा है, जहां एक लाख लोगों के लाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसी बीच कांग्रेस ने जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं। जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा कि जंतर-मंतर मामले में अमित शाह जवाब देने से बच रहे हैं। वे अलवर आ रहे हैं, उनका स्वागत है, लेकिन उन्हें यहां आकर जवाब देना चाहिए कि आखिर शांतिपूर्वक धरना दे रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किसने करवाया। किसने उन पर पैलेट गन का चलाने का ऑर्डर दिया। उन्हें अलवर में अपने इस्तीफे की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने कलक्टर को पत्र लिखकर अमित शाह से मिलने का आग्रह किया है। अगर हमें नहीं मिलने दिया गया तो विरोध किया जाएगा। रामगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े आर्यन जुबेर ने कहा कि मैं खुद जंतर-मंतर पर था। वहां जबर्दस्ती युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। इसका शाह को जवाब देना चाहिए।

बजट घोषणा तो फिर लोन क्यों?

डेयरी के पूर्व चेयरमैन विश्राम गुर्जर ने कहा कि सरकार ने डेयरी प्लांट की क्षमता बढ़ाने की घोषणा बजट में की थी। इसलिए पैसा सरकार को उपलब्ध कराना चाहिए। आखिर डेयरी की जमीन को गिरवी रखकर लोन क्यों लिया जा रहा है? गारंटर नहीं मिला तो पूरी जमीन को ही गिरवी रख रहे हैं। डेयरी पर पहले से ही 30 करोड़ रुपए का कर्ज है। ये कर्ज कैसे चुकेगा, इसका अभी तक गणित भी नहीं लगाया गया है। इस तरह से तो कब भी प्लांट की क्षमता को बढ़ाया जा सकता था।

चार साल से चल रहा है मेडिकल कॉलेज, अब उद्घाटन क्यों?

प्रकाश गंगावत ने कहा कि चार साल से अलवर का मेडिकल कॉलेज चल रहा है। आखिर अब उसके उद्घाटन की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? यह कॉलेज कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बना था। अब इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। इसलिए उद्घाटन करवाया जा रहा है। उन्होंने जवाब मांगा की सीएम भजन लाल शर्मा जवाब दें कि आखिर अलवर को ईआरसीपी का पानी कब मिलेगा।

Updated on:
13 Aug 2026 06:13 pm
Published on:
13 Aug 2026 06:13 pm
Also Read
View All
अलवर में प्लॉटिंग के नाम पर 2.48 लाख की ठगी, हर महीने 11% रिटर्न का झांसा, मुख्य आरोपी जेल में बंद बताया जा रहा है

जान के खतरे में पढ़ाई, अलवर के सरकारी स्कूल में छत से गिरी पट्टी, गुस्से में आए छात्रों का तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन 

राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों और प्रोफेसर्स की कमी; 57 पद खाली, गेस्ट फैकल्टी के भरोसे पढ़ाई

Railway News: ट्रेनों में भारी भीड़: कई रूटों पर 80 पार पहुंची वेटिंग, कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी

13 साल चली भर्ती में बिना परीक्षा-साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 655 क्लर्कों को नौकरी, अलवर जिला परिषद भर्ती में बड़ा घोटाला