अलवर

अलवर में सैनिकों की वीरांगनाओं का किया सम्मान, सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Aug 17, 2018
Honour To Martyr's Wife In Alwar
अलवर में सैनिकों की वीरांगनाओं का किया सम्मान, सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान

मुण्डावर. सैनिक ही देश के सच्चे सिपाही होते हैं। सैनिकों के कारण ही आज हम सुख-चैन से अपना जीवन जी रहे हैं।
ये विचार सांसद डॉ.कर्णसिंह यादव ने स्थानीय एसडीएम कोर्ट के सामने स्थित खेल मैदान में आयोजित शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं के सम्मान समाराहे में मुख्य अतिथी पर से उपस्थित लोगों के समक्ष व्यक्त किए। समारोह के आयोजक एडवोकेट कपिल यादव ने बताया कि समारोह में क्षेत्र के शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली के जिम से आए कलाकारों की ओर से देश भक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं बहृमपाल नागर, अमित चौधरी व छम्मा तिवाडी एण्ड पार्टी की ओर से हरियाणवी व देशभक्ति रागिनीयों की प्रस्तुति दी। समारोह के विशिष्ट अतिथि आईएम लाम्बा स्टेशन कमाण्डर ब्रिगेडियर, कर्नल आरके यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरपी यादव एवं अध्यक्षता पूर्व सैनिक लीग मुण्डावर के अध्यक्ष मेजर सूरजभान यादव थे। इस अवसर पर शरणानन्दजी महाराज, पीसीसी सदस्य कविता यादव, पूर्व प्रधान रोहिताश्व चौधरी, डीसीसी जिला उपाध्यक्ष कर्णसिंह चौधरी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला काँग्रेस अनिता चौधरी, गंगाराम, हाकिमसिंह चौहान, तपन कौशिक, जवाहर जांगिड़, एडवोकेट रूपेश यादव, राजेश पटेल, कैप्टन यादराम यादव, सुबेदार वेदप्रकाश यादव, तोताराम खटाणा, कैप्टेन किशनलाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

एक शाम शहीदों के नाम

बानसूर. कस्बे के रामलीला मैदान पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम पंचायत एवं उपखंड प्रशासन की ओर से एक शाम शहीदों के नाम एवं एक शाम स्वच्छता के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रधान नीलम पुरोहित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मोतीलाल मीणा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एसडीएम दीनानाथ बब्बल, तहसीलदार सत्यनारायण छीपा, बीडीओ रामचन्द्र सैनी थे। कार्यक्रम में निजी स्कूलों की ओर से देशभक्ति नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन प्रधानाचार्य योगेश ढाचौलिया ने किया। इस मौके पर बीईईओ सोमदत्त शर्मा, पीईईओ अजय वर्मा, बालकिशन पुरोहित, शशिकांत बोहरा, युवा जागृति के सचिव गोकुल सैनी, विजय यादव, जयसिंह मीणा, प्रवेश बोहरा, रोटी बैंक के संचालक आरसी यादव,ओमप्रकाश मोडा, किशन बीदाणी सहित कई लोग मौजूद थे।

Published on:
17 Aug 2018 11:32 am