कौशाम्बी

एलटी लाइन का तार विद्युत लाइन पर गिरा, कई उपकरण जले

अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे के निकट ग्राम बर्डोद में बुधवार दोपहर को ग्यारह हजार केवी की विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे से जा रही एलटी विद्युत लाइन के तार पर जा गिरा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Mar 2017, 12:50 AM IST
Feature image

अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे के निकट ग्राम बर्डोद में बुधवार दोपहर को ग्यारह हजार केवी की विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे से जा रही एलटी विद्युत लाइन के तार पर जा गिरा। इससे घरों के विद्युत मीटर व अन्य घरेलू उपकरण जल गए। अचानक घरेलू उपकरणों में आग से घरो में रखे अन्य उपकरण भी चपेट में आने की आशंका हो गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

बिजली विभाग ने करीब 45 वर्ष पूर्व बिजली के तारों की लाइन डाली थी। अब ये लाइन जर्जर हालत में हैं। स्थानीय निवासियों के बताया कि बिजली के तार कभी भी टूट कर गिर जाते हैं। इससे हादसे का अंदेशा बना रहता है। ऐसे ही बुधवार दोपहर 12 बजे अचानक तार गिरने से उच्च क्षमता का करंट आ गया।

विद्युत तार की लाइन के नीचे खेत पर सरसों की कटाई कर रही मुन्नी पत्नी दलीप सिंह चौहान बाल बाल बच गई। बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन ठीक करने पहुंचे तो स्थानीय निवासियों ने रोष जताया। उन्होंने पुराने तारो की लाइनों को हटवाकर नए तारो की लाइनों को डलवाने की मांग की है। करंट से रतिराम चौधरी, बनारसी देवी पत्नी अमर सिंह चौधरी के मीटर सहित अन्य उपकरण जल गए।


Published on: