अलवर

बाजार में मंदी : अलवर मे इस योजना का एक भी फ्लैट नहीं बिका, अब कम होंगी कीमतें, आपके पास है मौका सस्ता फ्लैट खरीदने का

आवासन मण्डल केफ्लैट्स की बिक्री शुरु हो चुकी है, लेकिन ग्राहक नहीं मिल पाए हैं, ऐसे मे अब फ्लैट के दाम कम करने की तैयारी चल रही है।
less than 1 minute read
Apr 23, 2019
Housing Board Flats Not Selling In Alwar
बाजार में मंदी : अलवर मे इस योजना का एक भी फ्लैट नहीं बिका, अब कम होंगी कीमतें, आपके पास है मौका सस्ता फ्लैट खरीदने का

अलवर. प्रॉपर्टी में मंदी की मार से आवासन मण्डल अभी तक नहीं उबर नहीं पाया है। पिछले एक माह में खुली बिक्री में आवासन मण्डल अलवर का एक भी मकान नहीं बिका। कुछ लोग मकान खरीदने के लिए आए लेकिन, जानकारी करने के बाद वापस नहीं लौटे। इस बीच आवासन मण्डल विचार कर रहा है कि मकानों की कीमत 15 से 20 प्रतिशत कम की जाएगी। ताकि प्रदेश भर में बिकने के इन्तजार में खड़े करीब 21 हजार मकानों को मालिक मिल सकें।

अलवर व भिवाड़ी में एक हजार फ्लैट व मकान

आवासन मण्डल के अलवर व भिवाड़ी के क्षेत्र में करीब 1 हजार मकान बनकर तैयार हैं। जिनको बेचने के कई प्रयास हो चुके हैं। पहले लॉटरी के जरिए भूखण्ड आवंटित किए। लॉटरी निकलने के बाद भी काफी लोगों ने फ्लैट नहीं लिए। उसके बाद कई बार खुली बिक्री के प्रयास हो चुके हैं। जिसमें काफी मकान बिके भी हैं। लेकिन अब बिल्कुल नहीं बिक रहे हैं। पिछले एक माह से खुली बिक्री चालू है। फिर भी अलवर शहर में निर्माणाधीन एक भी फ्लैट को ग्राहक नहीं मिला है।

कहां-कितने मकान

अलवर वृत 1000
जयपुर 6798
जोधपुर 4550
हनुमानगढ़ 1380
धौलपुर में 310

कम आए हंै ग्राहक
&खुली बिक्री में मकानों का बेचान जारी है। लेकिन अभी तक कोई आया नहीं है। काफी लोग जानकारी करके गए हैं। वापस आने का इन्तजार है।
जेआर महावर, कार्यवाहक उपायुक्त, अलवर मण्डल

Updated on:
23 Apr 2019 09:25 am
Published on:
23 Apr 2019 09:22 am