
Khairthal suicide news : राजस्थान के खैरथल में पति-पत्नी की आत्महत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दोनों जोड़े शुक्रवार की शाम से घर से लापता थे। कुछ घंटों बाद दोनों के शव खेत में मिले। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण सन्न रह गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दंपत्ति की मौत के कारणों की जांच कर रही है। मामला खैरथल तिजारा थाना क्षेत्र के झाड़का गांव का है।
पुलिस ने बताया कि झाड़का गांव में मनोज जाट (45) और उनकी पत्नी सुनीता देवी (42) शुक्रवार शाम से अपने घर से लापता थे। परिजनों के मुताबिक शाम को दोनों पाइप बदलने के लिए खेत में गए थे।लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। इस पर परिवार के सदस्य ने चाचा को मामले की जानकारी दी। इस पर शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे परिवार के लोग खेत पर पहुंचे। जहां दोनों दंपत्ति बेहोशी की हालत में मिले। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे अलवर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार सुबह दोनों दंपत्ति की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद से पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दंपति ने किन कारणों से आत्महत्या की, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने इस बात से इंकार किया है कि दंपति का आपस में कोई झगड़ा हुआ था।
2 दिन पहले राजस्थान के धौलपुर जिले में मां और बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दरअसल, पूरे मामले की जानकारी तब हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्तियों के शव ट्रैक पर पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..