अलवर

ईरान-अमेरिका व इजराइल युद्ध का असर: गैस की भारी किल्लत,  लग रही लोगों की लंबी लाइन 

ईरान-अमेरिका व इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण गैस की किल्लत बढ़ने लगी है।
less than 1 minute read
Mar 11, 2026
Feature image
घरेलु गैस सिलेंडर के लिए लगी लोगों की भीड़ (फोटो - पत्रिका)

ईरान-अमेरिका व इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण गैस की किल्लत बढ़ने लगी है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई और बुकिंग फिलहाल पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों की परेशानी बढ़ गई है। इसका असर अलवर में भी देखने को मिला है। इसके अलावा लोग गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं और लंबी लाइन में लगकर गैस सिलेंडर ले जा रहे हैं।


अलवर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई ठप होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित हो रहे हैं। संचालकों का कहना है कि अचानक सप्लाई बंद होने से कामकाज पर असर पड़ रहा है और कई जगहों पर गैस का सीमित स्टॉक ही बचा है। यदि जल्द सप्लाई शुरू नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

व्यापारियों का कहना है कि कॉमर्शियल सिलेंडरों की बुकिंग भी बंद होने से नई गैस मिलने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है। ऐसे में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को संचालन बनाए रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक संगठनों ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द स्थिति स्पष्ट करेगी और गैस सप्लाई को सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि कारोबार प्रभावित न हो।

Updated on:
11 Mar 2026 12:20 pm
Published on:
11 Mar 2026 12:20 pm