
अनुजा निगम द्वारा संचालित योजनाओं के ऋण साक्षात्कार 8 एवं 9 फरवरी को आयोजित होंगे। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति एवं विकास सहकारी निगम द्वारा संचालित योजनाओं के ऋण साक्षात्कार 8 एवं 9 फरवरी को घोडाफेर सर्किल के पास संस्कृत स्कूल के पीछे राजकीय अम्बेडकर अनुसूचित जनजाति छात्रावास (द्वितीय) नजर बगीची में आयोजित होंगे।
अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक रविकान्त ने बताया कि 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे से अनुसूचित जाति वर्ग की विभिन्न योजनाओं के आवेदकों के ऋण साक्षात्कार आयोजित होंगे। इसी प्रकार 9 फरवरी को दिव्यांगजन वर्ग एवं सफाई कर्मचारी वर्ग के आवेदकों के प्रातः 10 बजे से तथा अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी वर्ग के आवदकों के दोपहर 12 बजे से साक्षात्कार आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि बताया कि साक्षात्कार में अनुपस्थित आशार्थियों का अगली तिथियों में साक्षात्कार नहीं करवाया जाएगा अतः साक्षात्कार में अनुपस्थित आशार्थियों का आवेदन स्वतः ही निरस्त हो समझा जाएगा। साक्षात्कार में अनुपस्थित आशार्थियों के निरस्त आवेदन के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।