अलवर

अलवर सांसद डॉ. करण सिंह ने की थी इन ट्रेनों के ठहराव की मांग, कल से होगा ठहराव, सांसद दिखाएंगे हरी झण्डी

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Oct 05, 2018
Jaipur Alwar Train Stoppage In Malakhera after demand of alwar mp
अलवर सांसद डॉ. करण सिंह ने की थी इन ट्रेनों के ठहराव की मांग, कल से होगा ठहराव, सांसद दिखाएंगे हरी झण्डी

राजगढ़ क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए उदयपुर सिटी-हरिद्वार एक्सप्रेस त्रि साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव छह अक्टूबर से राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर होगा। जिसको लेकर सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने ठहराव की मांग की थी। उसके बाद अब सांसद को ट्रेन के ठहराव किए जाने की सूचना दी है। सांसद राजगढ़ स्टेशन पर 23:45 बजे ट्रेन को हरी झण्डी दिखाएंगे। इसके अलावा सांसद ने जयपुर अलवर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग मालाखेड़ा स्टेशन के लिए की गई। अब यह ट्रेन भी छह अक्टूबर से मालाखेड़ा स्टेशन पर 12:18 बजे रुकेगी। जिसे भी सांसद डॉ. करण सिंह यादव हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

Read More

पैसेंजर ट्रेन से गिरे युवक की मौत

हरसौली. हरसौली रेलवे स्टेशन यार्ड में गुरुवार सुबह पैसेंजर ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी अलवर के हैड कास्टेबल कैलाशचंद ने बताया कि गुरुवार सुबह भिवानी-मथुरा पैसेंजर से हरसौली रेलवे स्टेशन यार्ड में गिर गया था, जिसे हरसौली की सीएचसी में प्राथमिक उपचार देकर अलवर रैफर किया गया। अलवर जनरल अस्पताल में युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त देवेन्द्र दर्जी पुत्र किशनलाल निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई।

Published on:
05 Oct 2018 09:14 am