30 सवारियां की बस में टोलकम्रियों ने सभी को निकाला सुरक्षित
शाहजहांपुर ञ्च पत्रिका. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर जयपुर डिपो की बस में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से टोल बूथ के भारी भरकम पाइपों को तोड़ती हुई बूथ लाइन में फंस गई। बस में मौजूद 30 सवारियों में मची चीख पुकार को सुनकर टोलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। टोल प्रबंधक जावेद कुरैसी व टोल अकाउंट प्रभारी आमोद ङ्क्षसह के अनुसार शनिवार देर रात जयपुर डिपो की रोडवेज बस 30 सवारियों को लेकर जयपुर से दिल्ली जा रही थी। टोल प्लाजा बूथ संख्या 4 पर पहुंची बस में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते बस का पिछला भाग बूथ के पाइपों में अटक गया। बस टोल बूथ के पाइपों को ध्वस्त करती हुई बूथ के बीचों बीच अटक गई। बस चालक बूंदी जिले के रामचन्द्रजी का खेड़ा निवासी कन्हैया लाल चौधरी पुत्र लटूर चौधरी व परिचालक बैगङ्क्षसह 30 सवारियों के साथ दिल्ली जा रहे थे। बूथ में जा फंसी बस की सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल अन्य बस से गंतव्य स्थान के लिए भेजा गया। वहीं बस को रविवार को दिन के समय बमुश्किल बूथ से बाहर निकाला गया।
बाइक सवार बदमाशों ने की कबाड़ कारोबारियों की कार पर फायर
पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का लिया जायजा
बहरोड़. क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर ग्राम गूंती के पास शनिवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवकों पर फायङ्क्षरग कर दी। फायङ्क्षरग में चली गोली कार के पीछे दरवाजे पर लगी। जिसके बाद कार सवार युवकों ने बाइक को टक्कर मार दी। वहीं बदमाश बाइक उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को ग्राम गूंती के पास कार सवार महाराष्ट्र के कबाड़ कारोबारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायङ्क्षरग कर दी। जिसके बाद तीन कबाड़ कारोबारियों ने बदमाशों को पकडऩे के लिए बाइक को टक्कर मार दी,लेकिन बाइक सवार दोनों बदमाश बाइक उठाकर मौेके पर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रात को डीएसपी आनन्द राव के साथ थाने का जाप्ता मौके पर पहुंचा ओर आसपास के होटलों पर लगे कैमरों को खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गए। वहीं देर रात को नीमराना एडिशनल एसपी भी घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे। बदमाशों को पकडऩे के लिए आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश भी मारी गई लेकिन कोई हाथ नहीं आया। डीएसपी आनन्द राव ने बताया कि रात को फायङ्क्षरग की सूचना मिली थी मौके पर पहुँच कर जानकारी जुटाई गई है और बदमाशों को पकडऩे के लिए दबिश भी मारी गई थी। लेकिन कबाड़ कारोबारियों के द्वारा खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था और उन पर फायङ्क्षरग करने वाले बदमाश कौन थे इसका भी खुलासा नहीं हुआ है।