अलवर

Khairthal-Tijara Pradhan Result Live: खैरथल-तिजारा की 6 पंचायत समितियों में कौन बना प्रधान? देखें पूरी लिस्ट

Khairthal-Tijara Pradhan Result Live: खैरथल-तिजारा जिले की 6 पंचायत समितियों किशनगढ़बास, तिजारा, मुण्डावर, कोटकासिम, टपूकड़ा और ततारपुर में आज शुक्रवार, 27 नवंबर को प्रधान पद के लिए मतदान हो रहा है। कोटकासिम पंचायत समिति में चुनाव के दौरान मतदान के बीच हंगामा हो गया।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 5:24 PM IST
khairthal tijara pradhan election
खैरथल-तिजारा की 6 पंचायत समितियों का चुनाव अपडेट

Khairthal-Tijara Pradhan Result Live: खैरथल-तिजारा जिले में कोटकासिम पंचायत समिति में शुक्रवार को प्रधान पद के चुनाव के दौरान मतदान के बीच हंगामा हो गया। पंचायत समिति सभागार में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनोद कुमारी सांगवान अपने समर्थित 8 सदस्यों के साथ पहुंचीं। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। तनाव को देखते हुए मौके पर हथियारबंद पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

कोटकासिम में कांग्रेस से डॉ. विनोद कुमारी सांगवान और भाजपा से लोकेश कुमार प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। वहीं, तिजारा में भाजपा के ताराचंद गुर्जर और कांग्रेस के जीतराम मैदान में हैं। निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रपाल यादव ने नामांकन वापस ले लिया।

टपूकड़ा में कांग्रेस के इस्माईल खान और भाजपा के हेमंत कुमार के बीच मुकाबला है। मुंडावर में कांग्रेस ने ज्योति चौधरी और भाजपा ने श्रीमती को प्रत्याशी बनाया है। तातारपुर में कांग्रेस की दिव्या और भाजपा की टीना बड़सीवाल ने नामांकन किया है।

इधर, किशनगढ़बास पंचायत समिति में कांग्रेस की सकुनत निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हो गई हैं। वे वार्ड 14 से पंचायत समिति सदस्य हैं। यहां भाजपा की ओर से किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।

खैरथल-तिजारा जिले की 6 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव

खैरथल-तिजारा जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पद के प्रत्याशी

पंचायत समितिभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीRLP/निर्दलीयकौन जीते
किशनगढ़ बास—सकुनत—सकुनत
कोटकासिमलोकेशविनोद कुमारी सांगवान—लोकेश
मुंडावरश्रीमतीज्योति चौधरी—श्रीमती
टपूकड़ाहेमन्त यादवइस्माइल—इस्माइल
तातारपुरटीनादिव्या—दिव्या
तिजारातारा चंद गुर्जरजीत राम—तारा चंद गुर्जर

खैरथल-तिजारा जिले की छह पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरण दिलचस्प बने हुए हैं। किशनगढ़बास में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के आंकड़े पर पहुंच चुकी है, जबकि टपूकड़ा में भी पार्टी बहुमत के करीब है। दूसरी ओर कोटकासिम और मुंडावर में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। तातारपुर और तिजारा में निर्दलीय सदस्य प्रधान चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

किशनगढ़बास में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत

किशनगढ़बास पंचायत समिति में कुल 19 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस के 10, भाजपा के 6, बसपा का 1 और अन्य 2 सदस्य हैं। प्रधान बनाने के लिए 10 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े पर है और यहां पार्टी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

Updated on:
27 Nov 2026, 5:24 PM IST
Published on: