अलवर

राजस्थान: नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया, अश्लील वीडियो बनाया, परिवार को बताई आपबीती

अलवर जिले में गैंगरेप का एक और मामला सामने आया है। पीड़िता को किडनैप कर उससे साथ बलात्कार कर दिया।

less than 1 minute read
Mar 19, 2021
Kidnap And Rape Of Minor Girl In Alwar District
राजस्थान: नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया, अश्लील वीडियो बनाया, परिवार को बताई आपबीती

अलवर. जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लडक़ी का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की।
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जिले के एक ग्रामीण पुलिस थाने में नाबालिग लडक़ी के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही चार जनों ने 10 मार्च को उसकी बहन का अपहरण किया और उसे बाहर कहीं होटल में रखा। चारों ने नाबालिग से सामूहिक बलात्कार किया। पंद्रह मार्च को लडक़ी घर लौटी तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।

पुलिस ने नाबालिग के भाई की रिपोर्ट के आधार पर चार नामजद लोगों के खिलाफ 363,366ए, 376डी, आईपीसी 504 तथा पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुुरुवार देर शाम पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और जांच अधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने मौके पर गांव में पहुंचकर नाबालिग व उनके परिजनों से पूछताछ की और उसका मेडिकल मुआयना कराया।

अपराधियों को नहीं बक्शा जाएगा

जिले के एक गांव के युवक ने नाबालिग के अपहरण व सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अपहरण, सामूहिक बलात्कार और पोस्ट को एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

-तेजस्विनी गौतम, अलवर पुलिस अधीक्षक।

Published on:
19 Mar 2021 04:51 pm