अलवर

घूमने निकले युवक का अपहरण, जंगल में की मारपीट, दो गिरफ्तार

युवक का मोबाइल लूट, जीजा का धक्का मार पटक गए
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2022, 1:37 AM IST
घूमने निकले युवक का अपहरण, जंगल में की मारपीट, दो गिरफ्तार
घूमने निकले युवक का अपहरण, जंगल में की मारपीट, दो गिरफ्तार

अलवर. राजगढ़ थाना क्षेत्र के ओडपुर गांव से एक युवक का कुछ लोगों अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर मारपीट की। मारपीट के दौरान बदमाशों ने युवक का मोबाइल लूट लिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। अपहरणों के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
पुलिस ने बताया कि ओडपुर गांव निवासी धौल्याराम पुत्र श्रवण मीना ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया कि शनिवार शाम लगभग सवा सात बजे को उसका पुत्र अंकित मीना व दामाद महेन्द्र अपने घर से बाहर जंगल की तरफ घूमने जा रहे थे। तभी घर से कुछ दूरी पर सामने एक कार में 5-7 युवक आए। गाड़ी में से दो युवक नीचे उतरे और उसके दामाद महेन्द्र को धक्का देकर मारपीट कर नीचे गिरा दिया। उसके पुत्र अंकित को गाड़ी में जबरदस्ती डालकर माचाड़ी की ओर ले गए। इसकी सूचना उसके दामाद महेन्द्र ने घर आकर परिजनों को दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी और अपहरणकर्ता जिस तरफ अंकित मीना को गाड़ी में लेकर गए उस ओर अन्य साधनों से उनका पीछा किया। इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उक्त गाड़ी सुनारी-झांकड़ा के जंगल की तरफ गई है। वे मौके पर पहुंचे तो वहां ग्रामीणों ने दो अपहरणकर्ताओं को पकड़ रखा था और अन्य अपहरणकर्ता गाड़ी छोडकऱ भाग गए। ग्रामीणों ने बदमाशों की कार के शीशे भी तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस को अंकित ने बताया कि अपहरण करने वाले राजेन्द्र पुत्र लालजी निवासी मूंडिया खेड़ा दीवली लक्ष्मणगढ़, प्रहलाद पुत्र भागीरथ निवासी तिलवाड़, टहला, राहुल मीना व खुशी मीना, रवि निवासी फिरोजपुर, अजय पुत्र बच्चू निवासी सुनारी व एक अन्य व्यक्ति था। इसके बाद अंकित का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पुलिस ने अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी प्रहलाद पुत्र भागीरथ मीना तिलवाड़ थाना टहला व राजेन्द्र पुत्र लालजी लाल मीना मून्डिया खेडा दीवली थाना लक्ष्मणगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मोबाइल में फोटो की बात कह रहे थे
अंकित मीना ने बताया कि वह थानागाजी महाविद्यालय में पढ़ता है। कार में सवार लोगों ने उससे नाम व पता पूछा और उसके बाद उसके साथ मारपीट की व जीजा को धक्का देकर गाड़ी में बैठाकर झांकडा सुनारी की ओर जंगल में ले गए। वहां उनके से एक युवक ने कहा कि तेरे मोबाइल में मेरी बहन की फोटो है। मैंने इस बारे में पूछा तो युवक ने कहा कि किसी लडक़े ने मुझे तेरे बारे में यह बात बताई है।

Published on: