अलवर

जिले में खुलेंगे किशोर मैत्री क्लीनिक, बच्चों को मिलेगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत जिले में 6 किशोर मैत्री क्लीनिक (उजाला क्लिनिक ) खोले जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले से 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और एक उप जिला अस्पताल का चयन किया गया है।

less than 1 minute read
Jul 05, 2024

अलवर.

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत जिले में 6 किशोर मैत्री क्लीनिक (उजाला क्लिनिक ) खोले जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले से 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और एक उप जिला अस्पताल का चयन किया गया है। अलवर जिले में रामगढ़, उमरैण, लक्ष्मणगढ़, थानागाजी व रैणी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का चयन किया गया है। इसके अलावा खेरली उप जिला अस्पताल में भी किशोर मैत्री क्लीनिक शुरू किया जाएगा।

किशाेरों को मिलेगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

कार्यक्रम के तहत 10 से 14 वर्ष और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर व किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य किशोर बालक व बालिकाओं को मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। साथ ही कुपोषण, एनीमिया और अधिक वजन, शराब, तंबाकू और नशीली दवाओं का दुरुपयोग, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं, चोट और हिंसा के संबंध में सही मार्गदर्शन देना है। ताकि उनका समुचित विकास हो सके।

चिकित्सा संस्थानों को दिए निर्देश

हालांकि आरकेएसके कार्यक्रम की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति अभी नहीं मिली है। फिलहाल निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं की ओर से किशोर मैत्री क्लीनिक स्थापित करने को लेकर आदेश जारी किए गए है। ऐसे में जल्द ही इस पर कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

---

किशोर मैत्री क्लिनिक के लिए संबंधित चिकित्सा संस्थानों को उपयुक्त स्थान का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राज्य सरकार की ओर से दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही इन्हें शुरू कर दिया जाएगा।

डॉ. योगेन्द्र शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अलवर।

Updated on:
05 Jul 2024 05:24 pm
Published on:
05 Jul 2024 05:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर