
करीब 17 माह तक अलवर लोक अदालत में चला शहर की सफाई के मामले पर कई बार लोक अदालत ने नगर परिषद प्रशासन को खूब फटकार लगाई। इसके बावजूद भी परिषद प्रशासन के स्तर से हुए प्रयासों को लोक अदालत ने पर्याप्त नहीं माना। आखिरी सुनवाई में फैसला सुनाते हुए लोक अदालत ने कहा कि लावारिश पशुओं की समस्या बड़ी है। शहर में हर जगह पशु मिल जाते हैं। अभी तक कांजी हाउस तक नहीं बनाया गया। अदालत ने आदेश दिए कि जो लोग शहर में खुले में पशुओं को छोड़ रहे हैं उनके खिलाफ मुकदमें दर्ज किए जाएं।
इसके अलावा पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ढाई साल का समय और दिया जाता है। इस बीच में सफाई व लावारिश पशुओं से जुड़ी समस्या का दो साल में पूरी तरह समाधान होना चाहिए। कई बार नगर परिषद को आदेश दिए हैं। अभी तक कांजी हाउस तक नहीं बनाया गया। जबकि बार-बार यही कहा जाता रहा है कि जल्दी कांजी हाउस बनेगा। उसके बाद शहर में लावारिश पशुओं की समस्या नहीं रहेगी। अब भी इन समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नगर परिषद के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि करीब 17 माह में अंकित भार्गव बनाम नगर परिषद के इस वाद में कई बार सुनवाई हो चुकी हैं। लोक अदालत की टीम में जज जीएल शर्मा, सदस्य बलजीत यादव, तारा सिंह शामिल रहे।
Read More :
ट्रक के टायर लूटे
मालाखेड़ा. थाने में चालक के हाथ-पैर बांधकर नए चेचिस के 16 टायर रिम सहित लूटने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि सेमला तहसील नगर जिला भरतपुर निवासी रुज्जन पुत्र धन्नी खान ड्राइवरी का कार्य करता है। 10 अगस्त को वह पथ नगर उत्तराखंड से अहमदाबाद के लिए लीलैण्ड कम्पनी का एक नया चेचिस लेकर निकला था। रविवार रात्रि कुशालगढ़ से आगे छोटा भर्तृहरि के पास लुटेरों ने ट्रक लगा रोक लिया और चेचिस में लगे 16 टायर, 2 बैटरी व टूल किट लूट कर ले गए।