Rajasthan Political News : पिछले लोकसभा चुनाव में भले ही भाजपा ने कांग्रेस को साढ़े तीन लाख वोटों से शिकस्त दी हो, लेकिन पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ अलग ही दास्तां बयां कर रहे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में शामिल 8 विधानसभा सीटों में कांग्रेस का 5 विधानसभा सीटों कब्जा है।
आसान नहीं है अलवर में जीतना
यही नहीं राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा ऐसी अकेली सीट हैं, जहां से भाजपा को कम वोट मिले। यानी इस सीट पर जनता कांग्रेस प्रत्याशी को ही विजयी बनाती आ रही है। ये क्रम करीब 15 साल से जारी है।
ये भी पढ़ें : फिर राजस्थान आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें कब, कहां और क्यों बन रहा दौरे का कार्यक्रम?
ये है राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट का इतिहास
कांग्रेस या आरएलपी? BJP से टिकट काटने के बाद सांसद राहुल कस्वां को लेकर आ गई बड़ी खबर
[typography_font:14pt;" >बहरोड़, अलवर शहर सीट भाजपा मानती है सुरक्षित
कांग्रेस ने यूं बनाई बढ़त
अलवर ग्रामीण में टीकाराम जूली 17 हजार वोटों से जीते
मुंडावर में कांग्रेस के ललित यादव 33 हजार से ज्यादा मतों से जीते
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में मांगीलाल मीणा 21 हजार वोटों से विजयी हुए
रामगढ़ में जुबेर खान करीब 20 हजार वोटों से जीते
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारा है। यादव के नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चर्चा का दौर तेज हो गया है कि अब कांग्रेस किसे मैदान में उतारेगी ? पार्टी सूत्रों की मानें तो यहां से संभावित नामों की सूची दी जा चुकी है। अब सीईसी की बैठक के बाद ही नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। सभी लोकसभा सीटों पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अलवर में भी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम हो चुका है। अलवर में भी संवाद कार्यक्रम हुआ था, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, लोकसभा कॉर्डिनेटर धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया था। यहां पार्टी एकजुट भी नजर आई।
अलवर लोकसभा सीट के लिए मुंडावर विधायक ललित यादव के साथ पूर्व विधायक संदीप यादव, पूर्व सांसद करण सिंह यादव सहित कई नेता दावेदारी जता रहे हैं। कांग्रेस ने अलवर लोकसभा सीट को ’बी’ श्रेणी में रखा है। हालांकि विधानसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस इस सीट पर जीत की उम्मीद लगाए बैठी है।
भाजपा और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर प्रत्याशियों की पहले घोषणा कर दी थी, वहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। कांग्रेस ने अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, रामगढ़ से जुबेर खान और बानसूर से शकुंतला रावत को पहली सूची में टिकट दिया था। इनमें से दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। इसी तरह भाजपा की पहली सूची में तिजारा से बाबा बालकनाथ, बानसूर से देवी सिंह शेखावत के नाम थे और दोनों ने ही जीत दर्ज की थी।