अलवर

RTE में आवेदन की 9 अप्रैल को निकलेगी लॉटरी, कुल इतने हुए हैं आवेदन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन करने की तिथि 8 अप्रैल को खत्म हो गई। हजारों की संख्या में अभिभावकों ने आवेदन किया है। अभिभावक अपने बच्चों के फार्म में मंगलवार तक संशोधन करवा सकते हैं। प्रवेश के लिए लॉटरी 9 अप्रैल को निकलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2025, 11:58 AM IST
Feature image

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन करने की तिथि सोमवार को खत्म हो गई। हजारों की संख्या में अभिभावकों ने आवेदन किया है। अभिभावक अपने बच्चों के फार्म में मंगलवार तक संशोधन करवा सकते हैं। प्रवेश के लिए लॉटरी 9 अप्रेल को निकलेगी। अलवर जिले के 16 ब्लॉकों में संचालित निजी माध्यमिक स्कूलों के लिए 38 हजार 385 ऑनलाइन आवेदन किए हैं।

21 अप्रेल तक आवेदन पत्रों की जांच

इसके साथ ही एलिमेंट्री में आवेदन करने वाले बच्चों का डेटा अभी संकलित होने के बाद ही सामने आ सकेगा। आरटीई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च को शुरू हुए थे। 9 अप्रेल को लॉटरी के बाद 15 अप्रेल तक बच्चों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग होगी। 21 अप्रेल तक विद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 अप्रेल को शेष सभी आवेदन ऑटोवेरिफिकेशन होगा। आरटीई के माध्यम से प्रवेश लेने वाली सभी प्रक्रिया होने के बाद 9 मई को पोर्टल द्वारा उपलब्ध आरटीई सीट्स पर चयन होगा।

यह भी पढ़ें:
सरिस्का में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए 31 किमी ग्रेवल सड़क मंजूर, 8 करोड़ खर्च होंगे

Updated on:
8 Apr 2025, 11:58 AM IST
Published on: