अलवर

अलवर में रसोई गैस की किल्लत, बनाया कंट्रोल रूम… इस नंबर पर करें शिकायत  

ईरान–इजराइल युद्ध के बीच देश के कई हिस्सों की तरह अलवर में भी रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
Mar 12, 2026
Feature image

ईरान–इजराइल युद्ध के बीच देश के कई हिस्सों की तरह अलवर में भी रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने कई दिन पहले गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पाई है।

गैस की कमी के चलते हालात ऐसे बन गए हैं कि उपभोक्ता सुबह एजेंसी खुलने से पहले ही गैस एजेंसियों के बाहर पहुंच रहे हैं, ताकि उन्हें सिलेंडर मिल सके। कई जगहों पर लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं।


इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) विनोद जुनेजा ने बताया कि गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए लोग कंट्रोल रूम नंबर 0144-2338000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 112 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Updated on:
12 Mar 2026 12:24 pm
Published on:
12 Mar 2026 12:24 pm