26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: गैस की भारी किल्लत; अलवर में एजेंसी पर लोगों का हंगामा, संचालक ने खुद को चेंबर में किया बंद  

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच देश में रसोई गैस की किल्लत बढ़ती नजर आ रही है। कई शहरों की तरह अलवर में भी घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी सामने आ रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच देश में रसोई गैस की किल्लत बढ़ती नजर आ रही है। कई शहरों की तरह अलवर में भी घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी सामने आ रही है। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों पर पहुंचकर सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

ग्राहकों का कहना है कि कई दिनों पहले बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर आसानी से नहीं मिल रहा है। गैस की सीमित सप्लाई के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे नाराजगी बढ़ रही है। इसी वजह से कई जगहों पर ग्राहकों और एजेंसी कर्मचारियों के बीच बहस की स्थिति भी बन रही है।


अलवर में बुधवार सुबह मालवीय नगर चौराहे पर स्थित भारत गैस एजेंसी पर भी ऐसा ही विवाद देखने को मिला। सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहकों और एजेंसी कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कुछ ग्राहकों ने एजेंसी कर्मियों पर गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचने के आरोप लगाए।

हालांकि एजेंसी की ओर से इन आरोपों को गलत बताया गया है। एजेंसी संचालक अंकित अग्रवाल ने बताया कि स्थिति बिगड़ने और मारपीट की आशंका को देखते हुए उन्होंने कुछ समय के लिए खुद को एजेंसी के चैंबर में बंद कर लिया था। बाद में माहौल शांत होने पर स्थिति सामान्य हुई।