
राजस्थान के सीएम फेस को लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है। सीएम की रेस के दावेदार तिजारा से जीते महंत बाबा बालक नाथ ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने साफ़ कहा है कि, सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें। आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर उन्होंने एक पोस्ट किया है, जिसके कारण राजस्थान का सियासी पारा चढ़ गया है।
उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता-जनार्धन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्र सेवा का अवसर दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया व सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजरअंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।
राजनीतिक विश्लेषकों की ओर से बाबा की इस पोस्ट का अलग - अलग मतलब निकला जा रहा है। इन सब बातों के उलट, राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनता है, इसका फैसला जल्द होने वाला है। जानकारी के अनुसार कल जयपुर में विधायक दल की बैठक में राजस्थान की राजनीती वाली तस्वीर साफ़ हो सकती है।