
वाहनों चालान काटे
अलवर जिला पुलिस ने सड़कों पर टशन दिखाने वाले और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक (SP) सुधीर चौधरी (IPS) के निर्देश पर शहर और ग्रामीण इलाकों की सड़कों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया।
इस कार्रवाई की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) डॉ. दीपक कुमार और यातायात सीओ जितेंद्र सिंह संभाल रहे थे। अभियान को पूरी ताकत से लागू करने के लिए पुलिस ने दो अलग-अलग स्पेशल टीमों का गठन किया था।
पहली टीम का नेतृत्व यातायात शाखा के प्रभारी उपनिरीक्षक (SI) संजय शर्मा कर रहे थे, जबकि दूसरी टीम प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण इलाकों में तैनात थी। इन दोनों टीमों ने मिलकर उन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जो अपनी गाड़ियों पर अनाधिकृत शब्द, पदनाम, वीआईपी चिन्ह या जातिसूचक शब्द लिखकर धौंस जमाते हैं।
इस दो दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 55 वाहनों पर कार्रवाई की। इनमें 5 पिकअप, 1 मैक्सी कैब, 1 क्रेटा, 5 थार, 2 बोलेरो, 5 मोटरसाइकिल, 7 कार और 2 जीप शामिल हैं। इन सभी 34 गाड़ियों पर किसी न किसी तरह के जातिसूचक शब्द या अवैध नेमप्लेट लगी हुई थीं। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर न सिर्फ इन गाड़ियों के खिलाफ एक्शन लिया, बल्कि मौके पर ही उन आपत्तिजनक शब्दों और अवैध नेमप्लेटों को हटवाया भी।
इसके अलावा पुलिस की टीमों ने गाड़ियों को मॉडिफाई कराकर हुड़दंग मचाने वालों पर भी शिकंजा कसा। कुल 21 गाड़ियों पर ऐसी कार्रवाई की गई जो नियमों के खिलाफ जाकर शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म), कानों को बहरा कर देने वाले प्रेशर हॉर्न, बंपर और अनाधिकृत रूप से नंबर प्लेट बदलकर घूम रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने इन गाड़ियों से प्रेशर हॉर्न और अवैध रूप से लगाए गए लोहे के बंपर को मौके पर ही औजारों से खुलवा कर जब्त कर लिया।
इन वीआईपी और अवैध रूप से मॉडिफाई की गई गाड़ियों के साथ-साथ पुलिस ने सामान्य रूप से यातायात नियमों को तोड़ने वालों को भी नहीं बख्शा। हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने, ओवरस्पीडिंग और बिना दस्तावेज गाड़ी चलाने वाले कुल 963 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल (MV) एक्ट के तहत चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि अलवर की सड़कों पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Published on:
07 Jun 2026 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
