अलवर

मई की शादियों पर कोरोना का ग्रहण, कठोर नियमों के चलते बुकिंग हो रही हैं रद्द

कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए शादियों के लिए सरकार की गाइड लाइन हर दिन बदल रही है। जिसके चलते मैरिज होम संचालकों के साथ साथ शादी ब्याह वाले लोग परेशान हो रहे हैं।
2 min read
May 03, 2021
Marriage Cancelling Due To Heavy Corona Outbreak
मई की शादियों पर कोरोना का ग्रहण, कठोर नियमों के चलते बुकिंग हो रही हैं रद्द

अलवर . इस साल में जनवरी माह से अप्रेल माह तक शुभ मुहूर्त नहीं होने से शादियां नही हो पाई। इस दौरान कोरोना ने दस्तक दी और शादियां होना मुश्किल हो गया है। अप्रेल माह में रामनवमी के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो गई है। लेकिन कोरोना के चलते कडे नियमों में शादियां करना वर व वधू पक्ष के लिए भारी पड रहा है। इसके बाद भी पूर्व में तय शादियां करना मजबूरी बन गया है। इधर , कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए शादियों के लिए सरकार की गाइड लाइन हर दिन बदल रही है। जिसके चलते मैरिज होम संचालकों के साथ साथ शादी ब्याह वाले लोग परेशान हो रहे हैं।

मई माह में करीब एक दर्जन से ज्यादा शादियों के सावे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन को देखते हुए ज्यादातर शादियां कैंसिल हो रही है ।इसके चलते मैरिज होम में तैयारियां शुरु नहीं हो पा रही है। ऐसे में मैरिज होम संचालक, टैंटवालों को करीब 3 करोड तक का घाटा होगा। होटल स्वरूप विलास के संचालक दशरथ सिंह शेखावत ने बताया कि प्रशासन ने शादियों के लिए 31 लोगों की स्वीकृति दी है, इसके साथ ही मेहमानों की सूची भी प्रशासन को देनी होगी। ये सब व्यवहारिक रूप में संभव नहीं है। इधर मई में होने वाली शादियों के आयोजक व सदस्य कोरोना पॉजिटिव भी आ रहे हैं। इसलिए लोगों ने आधे से ज्यादा शादियां कैंसिल करवा ली है। 30 -31 लोगों के लिए मैरिज होम की बुकिंग कैंसिल कर घर पर ही शादी होने लगी है।

इधर ऑल इंडिया टैंट डेकोरेटर वेलफेयर ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल शर्मा ने बताया कि मई में 3,4, 6 ,7 व 13,14 का बडा सावा है। ज्यादातर मैरिज होम व होटल, धर्मशाला बुक हो गए हैं लेकिन अब शादियां कैंसिल हो रही है। इधर शादियों में हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों में लोक डाउन के चलते मेहमान नहीं आ पा रहे हैं। मजबूरी के चलते ही लोग शादियां कर रहे हैं। इससे टैंटवाले, होटल वाले के साथ साथ कैटरिंग व अन्य काम करने वालों को नुकसान हो रहा है।
विवेकानंर नगर निवासी पंडित तपेश अवस्थी ने बताया कि मई में 18 से ज्यादा सावे रहेंगे। जिसमें 3,4,7,8,13,14,15,21,22,23,26,29,30 व 31 का सावा रहेगा। जून में भी 15 तथा जुलाई में सात बडे सावे रहेंगे। आने वाले महिनों में मई में अक्षय तृतीया, जानकी नवमी, पीपल पूर्णिमा का अबूझ सावा रहेगा। इसके बाद जून में गंगा दशमी, जुलाई में भडल्या नवमी व देव शयन एकादशी का सावा रहेगा। इसके बा

Published on:
03 May 2021 12:05 pm