भोपाल

नरेश व शारदा ने की ऐसी पहल, शादी के बाद समाज ने किया सम्मान

एक ओर दहेज लेने और देने का चलन बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एेसे लोग भी है जो एक रुपए में शादी कर समाज को नई दिशा दे रहे हैं।

less than 1 minute read
Nov 17, 2016

एक ओर दहेज लेने और देने का चलन बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एेसे लोग भी है जो एक रुपए में शादी कर समाज को नई दिशा दे रहे हैं।

अलवर में राजगढ़ तहसील के गांव ढिगावड़ा निवासी नरेश योगी का विवाह 11 नवम्बर को मेहंदीपुर बालाजी निवासी शारदा के साथ हुआ। उन्होंने शादी में प्रत्येक नेग में मात्र 1 रुपया लेकर समाज को नई दिशा दी है।

नरेश व शारदा की इस बिना दहेज की शादी को देखने के लिए आसपास से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। उनकी इस पहल को समाज ने दिल से स्वीकार किया और 13 नवम्बर को मेहंदीपुर बालाजी में आयोजित किए गए प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में नरेश व उनके पिता बद्री प्रसाद को सम्मानित भी किया गया।

महाराजा महाविद्यालय के महासचिव रह चुके योगी बीएससी उत्तीर्ण है। योगी दहेज के खिलाफ हैं। उनका मानना है कि कि दहेज के कारण कई लड़कियों के विवाह में अनावश्यक रूप से बाधा आ जाती है। योगी की मां छोटी देवी राजगढ़ देहात में भाजपा महिला मोर्चा के देहात अध्यक्ष पद पर कार्यरत है।

Published on:
17 Nov 2016 09:31 pm
Also Read
View All