अलवर

तो इस बार भी मत्स्य विश्वविद्यालय के हजारों विद्यार्थियों को होना पड़ेगा परेशान, विश्वविद्यालय फिर से सबसे फिसड्डी

मत्स्य विश्वविद्यालय में अव्यवस्था बरकरार है। विश्वविद्यालय की ओर से इस बार भी परीक्षाओं की तिथि तक घोषित नहीं की है।
2 min read
Feb 19, 2019
Matsya University Again Delaying In Exams
तो इस बार भी मत्स्य विश्वविद्यालय के हजारों विद्यार्थियों को होना पड़ेगा परेशान, विश्वविद्यालय फिर से सबसे फिसड्डी

अलवर. प्रदेश के अधिकतर विश्वविद्यालयों ने अपना परीक्षा कैलेंडर घोषित कर परीक्षा लेना भी शुरु कर दिया है। वहीं अलवर जिले की राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अभी अपनी परीक्षाओं की तिथि ही तय नहीं कर पाया है।
प्रदेश के राजस्थान विश्वविद्यालय, मोहन लाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय, सीकर के शेखावटी विश्वविद्यालय सहित भरतपुर के ब्रज विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। अलवर जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालयों के सवा लाख विद्यार्थियों को परीक्षा टाइम -टेबल घोषित होने का इंतजार है।

मत्स्य विश्वविद्यालय अभी तक प्रायोगिक परीक्षाएं भी शुरू नहीं करवा सका है। इस वर्ष फिर अलवर जिले के महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की परीक्षाएं देरी से होंगी। विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षाओं का टाइम -टेबल तक घोषित नहीं किया है। ऐसे में आगामी शिक्षा-सत्र भी देरी से शुरु होना तय है। प्रदेश के अधिकतर विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो चुका है। राजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। यहां अभी तक प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं 15 फरवरी से होने थी। अब विद्यार्थी असमंजस में हैं कि परीक्षाओं की तिथि कब आएगी।

परीक्षा देरी से हुई तो होगी परेशानी

प्रदेश में अप्रेल व मई माह में लोकसभा चुनाव संभावित है। अधिकतर विश्वविद्यालयों का प्रयास इन चुनावों से पहले परीक्षाएं कराने का है। इस चुनाव में महाविद्यालय अधिग्रहित होने और चुनाव कार्य में लगाने से परीक्षाओं में समस्या आ सकती है। इस चुनाव के समय पुलिस फोर्स का ध्यान दूसरी ओर रहेगा जिसके कारण परीक्षा चुनाव से पहले होना बेहतर विकल्प माना जा रहा था। राजभवन की ओर से जारी शैक्षिक वार्षिक कैलेंडर में भी मार्च माह में मुख्य परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश हैं जिसकी मत्स्य विश्वविद्यालय की तैयारियां पर्याप्त नहीं है।

उडऩ दस्तों का होगा गठन

इस बार विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कई उडऩ दस्तों का गठन किया जाएगा। कुलपति डॉ. भारत सिंह ने बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में सभी परीक्षा केन्द्राधीक्षकों की बैठक होगी जिसमें परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को समय बर्बाद नहीं करके अपना समय पढ़ाई में लगाना चाहिए।

हम सबसे पीछे

राजस्थान विश्वविद्यालय, मोहन लाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय, शेखावटी विश्वविद्यालय, भरतपुर के ब्रज विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शरू हो गई हैं।

Published on:
19 Feb 2019 01:35 pm