अलवर

मत्स्य उत्सव 2024: तीन दिन चलेगा रंगारंग कार्यक्रम, बॉलीवुड का लगेगा तड़का 

जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से 25 से 27 नवंबर को मत्स्य उत्सव आयोजित किया जाएगा।
less than 1 minute read
Nov 19, 2024
Feature image
फोटो - मत्स्य उत्सव 2023 का है

जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से 25 से 27 नवंबर को मत्स्य उत्सव आयोजित किया जाएगा। उत्सव के अंतर्गत तीनों दिन शाम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा की 27 नवंबर को यूजिकल नाइट होगी। जिसमें वे बॉलीवुड फिल्मों के गीत पेश करेंगे। गायक मिश्रा ने अनेक बॉलीवुड फ़ल्मि-ए दिल है मुश्किल, दिलवाले, जुड़वा 2 जैसी लोकप्रिय फ़ल्मिों में गाने गाए हैं।

इससे पहले 25 नवंबर को शाम 7.30 बजे से बेस्ट ऑफ राजस्थान कार्यक्रम में पूरे राज्य के प्रमुख पारंपरिक लोक कलाकारों की प्रस्तुति की जाएगी। 26 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों की ओर से पंजाबी भांगडा, हरियाणवी लोक नृत्य, डांग नृत्य, सिद्धि धमाल और लावनी नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी।

महिलाओं के द्वारा बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी

इस वर्ष मत्स्य उत्सव में 27 नवंबर को आयोजित लॉवर शो के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बनाए गए टेरीकोटा, प्राकृतिक शहद, लाख की चूड़ियां, कपड़े व जूट के बैग, मसाले और अन्य खाद्य उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम और राजीविका की ओर से किया जाएगा।

Updated on:
19 Nov 2024 11:52 am
Published on:
19 Nov 2024 11:52 am