अलवर

अलवर में एक और जघन्य अपराध, पति ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी अपनी पत्नी की हत्या, कुएं में फेंका शव

पति ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पति की हत्या कर डाली।
less than 1 minute read
May 09, 2019
Men Killed His With In Alwar
अलवर में एक और जघन्य अपराध, पति ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी अपनी पत्नी की हत्या, कुएं में फेंका शव

अलवर. अलवर में एक और जघन्य अपराध हुआ है। थानागाजी में दुष्कर्म मामले के बाद एक और गंभीर मामला सामने आया है। अलवर जिल के मुण्डावर में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने विवाहिता की हत्या करने के मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव नांगल रानियां निवासी कैलाश पुत्र शिवराम गुर्जर ने मामला दर्ज कराया कि उसकी पुत्री कविता को पति प्रदीप कुमार पुत्र पतराम गुर्जर और उसके दोस्त उमाशंकर पुत्र राजपाल शर्मा दोनों ने सोमवार शाम को फोन कर घर के पास वाले खेत में बुलाया। जहां दोनों ने कविता के गले में चुन्नी डालकर उसे जान से मार दिया और थाने से करीब एक किलोमीटर दूर मुण्डावर-सोड़ावास रोड पर लल्लूवाली प्याऊ के सामने स्थित एक खेत के सूखे कुएं में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाधिकारी राजेश मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और भिवाड़ी से रैस्क्यू टीम बुलाकर ग्रामीणों की मदद से सूखे कुएं से कविता के शव को बाहर निकाला।

शव का पोस्टमार्टम करा मृतका के पिता कैलाश गुर्जर को सौंप दिया। इस मौके पर ग्रामीण मौजूद थे। वहीं मामले की गम्भीरता को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराणा डॉ.तेजपालसिंह के निर्देशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक नीमराणा तेजपाल पाठक एवं पुलिस उपाधीक्षक किशनगढबास चांदमल चौधरी के निर्देशन में टीम गठित कर थानाधिकारी राजेश मीणा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति प्रदीप कुमार पुत्र पतराम गुर्जर को गिरफतार कर लिया। जबकि उसके दोस्त उमाशंकर पुत्र राजपाल शर्मा की तलाश जारी है।

Published on:
09 May 2019 12:40 pm