अलवर

मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने किया मूर्ति अनावरण, प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल

अलवर जिले के सकट क्षेत्र में स्थित टहला के देवनारायण मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित मूर्ति अनावरण, प्रतिभा सम्मान समारोह, मेला और भंडारे के कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

less than 1 minute read
Mar 08, 2026

अलवर जिले के सकट क्षेत्र में स्थित टहला के देवनारायण मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित मूर्ति अनावरण, प्रतिभा सम्मान समारोह, मेला और भंडारे के कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना और गुर्जर समाज के प्रमुख नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया गया।


गृह राज्य मंत्री बेडम ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के महान नेताओं और समाजसेवियों की प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Published on:
08 Mar 2026 03:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर