अलवर

अलवर में कंट्रोल रूम के सामने 100 मीटर दूर बड़ी चोरी, लाखों रुपए के मोबाइल ले गए चोर, पुलिस को भनक तक नही लगी

अलवर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित एक मोबाइल स्टोर से ही बदमाशों ने 5 लाख से अधिक के मोबाइल चोरी कर लिए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

2 min read
Feb 13, 2019
अलवर में कंट्रोल रूम के सामने 100 मीटर दूर बड़ी चोरी, लाखों रुपए के मोबाइल ले गए चोर, पुलिस को भनक तक नही लगी

अलवर जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग के क्या हाल है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ही 5 लाख के मोबाइल चोरी हो गए और पुलिस केा पता तक नहीं चला। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने करीब 100 मीटर दूर एक मोबाइल की दुकान से चोरों ने लाखों रुपए के मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
पुलिस कंट्रोल रूम के सामने एक मोबाइल की दुकान को अज्ञातचोरों ने अपना निशाना बना लिया और उसमें हाथ साफ कर 5 लाख के मोबाइल चोरी कर लिए। चोर दुकान की शटर को बीच में से तोडकऱ अंदर दुकान में घुसे ओर लाखो रुपए की कीमती के मोबाइल चोरी कर ले गए। चोर मोबाइल के खाली डब्बे दुकान में छोड़ गए है। इस मामले की सूचना दुकान मालिक को पता लगी। दुकान संचालक रोहित अग्रवाल ने कोतवाली थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुचकर घटना स्थल का जायजा लिया और मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच की।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। दुकान मालिक रोहित अग्रवाल ने बताया कि रात को दुकान बढ़ाकर घर गए थे। उसके बाद चोरों ने दुकान को अपना निशाना बना लिया। चोरों ने दुकान की शटर को बीच से टेड़ा किया और अंदर प्रवेश कर लिया। चोर दुकान में रखे कई कंपनियों के महंगे मोबाइल लेकर फरार हो गए। चोरी गए समान की कीमत करीब पांच लाख से ऊपर बताई जा रही है।

दुकान के मालिक ने आरोप लगाया कि चोरी की सूचना देने पर पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी, लेकिन कुछ देर बाद लोगों व राजनीतिक दबाव बढऩे पर शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल के लिए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश करने में जुड़ चुकी है।

लोगों ने उठाए सवाल

कंट्रोल रूम के सामने मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी की घटना से लोगों व व्यपारियों में भारी रोष का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर कंट्रोल रूम के बेहद नजदीक का क्षेत्र भी सेफ नहीं है तो फिर अन्य क्षेत्रों में तो आसानी से वारदाते हो सकती है। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
13 Feb 2019 01:39 pm
Published on:
13 Feb 2019 01:32 pm
Also Read
View All