11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: अलवर निकाय चुनाव; दूसरे चरण की 7 पालिकाओं में वोटिंग जारी, 914 प्रत्याशी मैदान में

Alwar Municipal Election Phase 2 Voting: अलवर जिले में नगर निकाय आम चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान आज 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। जिले की 7 नगर पालिकाओं के 183 वार्डों में 1.14 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
2 min read
Google source verification
alwar municipal election

राजगढ़ क्षेत्र के थाना राजाजी गांव में बूथों पर लगी मतदाताओं की कतारें (फोटो - पत्रिका)

Alwar Municipal Election Phase 2 Voting: अलवर जिले में दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। जिले की 7 नगर पालिकाओं कठूमर, खेरली, थानागाजी, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़-रामबास और बड़ौदामेव में आज सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। मतदाता शाम 6 बजे तक पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वोट डाल सकेंगे।

183 वार्डों में 914 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य

दूसरे चरण के तहत कुल 914 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालांकि इन 7 नगर पालिकाओं में कुल 185 वार्ड हैं, लेकिन मतदान 183 वार्डों में ही हो रहा है। खेरली नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 और वार्ड 17 में केवल एक-एक प्रत्याशी होने के कारण दोनों को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

किस नगर पालिका में कितने उम्मीदवार मैदान में हैं:

  • राजगढ़ (40 वार्ड): सबसे अधिक 294 प्रत्याशी
  • गोविंदगढ़-रामबास (25 वार्ड): 142 प्रत्याशी
  • लक्ष्मणगढ़ (25 वार्ड): 140 प्रत्याशी
  • थानागाजी (25 वार्ड): 125 प्रत्याशी
  • कठूमर (20 वार्ड): 76 प्रत्याशी
  • बड़ौदामेव (25 वार्ड): 73 प्रत्याशी
  • खेरली (23 वार्ड): 64 प्रत्याशी

1.14 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे फैसला

इस चरण में कुल 1,14,792 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें राजगढ़ नगर पालिका में सबसे ज्यादा 31,702 मतदाता हैं। वहीं थानागाजी में 17,123, खेरली में 15,803, लक्ष्मणगढ़ में 14,236, गोविन्दगढ़-रामबास में 14,227, बड़ौदामेव में 11,389 और कठूमर में 10,312 मतदाता हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शांतिपूर्ण मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में सभी 184 मतदान दलों को ईवीएम और निर्वाचन सामग्री के साथ पहले ही बूथों पर तैनात कर दिया गया है। संबंधित नगर पालिकाओं के रिटर्निंग अधिकारियों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और वेबकास्टिंग के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है।