9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar Election : अलवर; कार में भरे डिब्बों में कलाकंट के साथ मिले 500-500 रुपए के नोट, वीडियो वायरल

Alwar Election : अलवर के वार्ड 42 में मतदान से एक रात पहले मिठाई के डिब्बों में 500-500 रुपए के नोट मिलने का दावा करने वाला वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Sep 09, 2026

alwar election

(फोटो-वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट/X-@OBainiwal)

अलवर। अलवर शहर के वार्ड 42 में मतदान से एक रात पहले वोटों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को लेकर एक वीडियो वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। वायरल वीडियो में मिठाई के डिब्बों में कलाकंद के साथ 500-500 रुपए के नोट दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

रात एक बजे दिवाकरी में घूम रही थी कार

बताया जा रहा है कि घटना मतदान से एक रात पहले करीब एक बजे दिवाकरी इलाके की है। यहां एक कार काफी देर से घूम रही थी। कार को संदिग्ध मानकर कुछ लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद कार एक स्थान पर खड़ी दिखाई दी। कार में सवार लोग कथित तौर पर मिठाई के डिब्बे बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर कार से डिब्बे निकाल रहे लोग कथित तौर पर कार और मिठाई के डिब्बे वहीं छोड़कर फरार हो गए।

डिब्बे खोले तो कलाकंद के साथ मिले नोट

मौके पर मौजूद लोगों ने मिठाई के डिब्बे खोलकर देखे। दावा किया गया कि डिब्बों में कलाकंद के साथ 500-500 रुपए के नोट रखे हुए थे। इसके बाद मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की बात सामने आई।

पुलिस ने घटना से किया इनकार

लोगों ने इसकी शिकायत वैशाली नगर थाना पुलिस को दी। हालांकि, वैशाली नगर थाना पुलिस ने इस तरह की घटना होने से इनकार किया है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद वार्ड 42 के चुनावी माहौल में सियासी चर्चा तेज हो गई है। आरोपों को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।