गौ तस्कर पहलू खां की मारपीट के बाद मौत के मामले में पुलिस ने आज एक नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया है।
गौ तस्कर पहलू खां की मारपीट के बाद मौत के मामले में पुलिस ने आज एक नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नाबालिग आरोपी पवन मांढण क्षेत्र के गांव ढीकवाड़ का निवासी है। पहलू खां की मौत के बाद से यह आरोपी फरार चल रहा था।
बहरोड़ पुलिस के एएसआई हरभजन ङ्क्षसह नाबालिग आरोपी को आज सुबह करीब 12 बजे अलवर लाई थी। बहरोड़ पुलिस ने उसे बाल न्यायालय में पेश किया, जहां नाबालिग आरोपी पवन को अलवर के बाल संप्रेषण एवं सुधार गृह में भेज दिया गया। इस मामले में अब तक सात जनों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
गौरतलब है कि पहलू खां की हत्या के नामजद आरोपितों की तीन मई तक गिरफ्तारी नहीं होने पर मेव पंचायत ने अलवर से बहरोड़ तक कूच करने का निर्णय लिया है।