31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेंगलुरु होटल के स्विमिंग पूल में दो विदेशी नागरिकों की मौत का मामला उलझा, पुलिस बोली- रिपोर्ट का इंतजार

Conrad Hotel Bengaluru: बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने की आशंका के बीच जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 31 Oct 2026, 2:53 PM IST

Bengaluru Police Investigation

दो विदेशी नागरिकों की मौत का मामला उलझा, फोटो सोर्स- ANI

Bengaluru Hotel Accident: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल के स्विमिंग पूल में दो विदेशी नागरिकों की मौत के मामले में पुलिस ने अहम जानकारी दी है। शहर के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में स्विमिंग पूल में बिजली के रिसाव यानी इलेक्ट्रिक लीकेज की आशंका जताई गई है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि मेडिकल रिपोर्ट, तकनीकी जांच और विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने से पहले हादसे की असली वजह की पुष्टि नहीं की जा सकती।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह घटना देर शाम होटल के तीसरे स्तर यानी टेरेस पर बने स्विमिंग पूल में हुई। इस हादसे में जर्मनी और स्लोवाकिया के एक-एक नागरिक की जान चली गई। दोनों विदेशी नागरिकों की मौत को फिलहाल संभावित करंट लगने का मामला माना जा रहा है।

मेडिकल और तकनीकी रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कहा कि शुरुआती तौर पर यह मामला करंट लगने का प्रतीत होता है, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि स्विमिंग पूल में बिजली का रिसाव कैसे हुआ। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के साथ तकनीकी और विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इन रिपोर्टों के आधार पर ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में से एक की पत्नी की शिकायत दर्ज कर ली गई है। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कमिश्नर ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्विमिंग पूल में बिजली का रिसाव किस वजह से हुआ और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। जांच पूरी होने और विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

जांच के बाद खुलेगा राज

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि पांच सितारा होटल के स्विमिंग पूल में बिजली का रिसाव कैसे हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी या नहीं। पुलिस जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब मिल पाएंगे।