
अलवर में सांप पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ने जाते समय सांप ने पकड़ने वाले युवक को ही डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खानपुर मेवान निवासी फज्जर खान पिछले 10 साल से बिना सेफ्टी उपकरणों के सांप पकड़ने का काम कर रहा है। रविवार देर रात करीब 2 बजे उसे किसी परिचित ने उसके घर में कोबरा सांप निकलने की सूचना दी।
उसने मौके पर पहुंचकर सांप का पकड़कर बैग में बंद कर दिया। इसके बाद घर आकर सो गया। सोमवार सुबह वह पिकअप में बैठकर सांप को छोड़ने के लिए जंगल की तरफ निकला था। इस बीच सांप ने बैग से बाहर निकल कर ड्राइवर सीट पर बैठे फज्जर के हाथ में डस लिया। सांप के डसने के बाद बाद फज्जर सांप को फिर से बैग में रखकर सीधे सामान्य अस्पताल पहुंचा।
यहां इलाज के दौरान सांप उसकी गाड़ी से निकलकर पास खड़ी दूसरी कार के इंजन में घुस गया। जिसकी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने वाइल्ड लाइफ रिसर्च एंड रेस्क्यू टीम को दी। जिसके बाद टीम के विवेक जसाईवाल को दी। जिसके बाद टीम के कपिल सैनी और रोमी शर्मा ने सांप का रेस्क्यू कर सरिस्का के बफर जोन में सुरक्षित छोड़ दिया। टीम सदस्यों के अनुसार सांप कोबरा प्रजाति का था।