23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / Alwar: अलवर उद्यान विभाग में टेंडर प्रक्रिया खत्म होने के ढाई घंटे बाद खरीदा स्टांप, फिर भी मिला ठेका

Alwar: अलवर उद्यान विभाग में टेंडर प्रक्रिया खत्म होने के ढाई घंटे बाद खरीदा स्टांप, फिर भी मिला ठेका

अलवर के उद्यान विभाग में ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के बावजूद अनियमितता का मामला सामने आया है। जिस फर्म को टेंडर दिया गया, उसने 100 रुपए का स्टांप टेंडर जमा करने की अंतिम समय सीमा खत्म होने के करीब ढाई घंटे बाद खरीदा था। मामले की शिकायत राज्य सरकार तक पहुंच गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 23 Nov 2026, 12:14 PM IST

alwar horticulture department tender scam

अलवर: ऑनलाइन स्टांप ने खोला टेंडर में गड़बड़ी का खेल (representative picture - AI)

अलवर. उद्यान विभाग में करीब दो महीने पहले जारी किए गए टेंडरों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के बावजूद टेंडर में अनियमितता का मामला सामने आने से उद्यान विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह पूरा मामला सरकार को शिकायत के रूप में भेजा गया है, जिससे जिम्मेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

उप निदेशक उद्यान कार्यालय की ओर से 1 जुलाई को पौध उत्पादन के लिए 4.99 लाख रुपए व पौध उत्पादन कार्य में श्रम के लिए 3.50 लाख रुपए के टेंडर जारी किए गए थे। इन टेंडरों के लिए आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 10 जुलाई दोपहर 1 बजे निर्धारित थी, जबकि टेंडर खोलने का समय उसी दिन दोपहर 2 बजे रखा गया था। इन टेंडरों में कई फर्मों ने भाग लिया था। विभाग की ओर से कुछ फर्मों के टेंडर पर ऑब्जेक्शन लगाकर उन्हें निरस्त कर दिया गया, जबकि एक फर्म को कार्य आवंटित कर दिया गया। अब इसी फर्म के टेंडर में लगाए गए स्टांप की खरीद का समय पूरे मामले को संदेह के घेरे में ले आया है।

टेंडर खत्म होने के ढाई घंटे बाद खरीदा स्टांप

शिकायत के अनुसार, जिस फर्म को टेंडर का काम दिया, उसकी ओर से टेंडर में इस्तेमाल किया गया 100 रुपए का स्टांप 10 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर खरीदा गया था, जबकि टेंडर जमा कराने की अंतिम समय सीमा दोपहर 1 बजे थी और टेंडर खोलने का समय दोपहर 2 बजे निर्धारित था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि टेंडर प्रक्रिया समाप्त होने के बाद खरीदे गए स्टांप के आधार पर संबंधित फर्म को टेंडर में पात्र कैसे माना गया और उसे काम कैसे आवंटित कर दिया गया?

ऑनलाइन व्यवस्था के बावजूद नियमों की अनदेखी

आरोप लगे हैं कि राज्य सरकार ने ऑनलाइन टेंडर व्यवस्था लागू ही इसलिए की थी, ताकि निविदा प्रक्रिया पारदर्शी रहे और टेंडरों में किसी प्रकार की हेराफेरी, पक्षपात या अनियमितता की गुंजाइश नहीं रहे, लेकिन अलवर के उद्यान विभाग में टेंडर समाप्त होने के करीब ढाई घंटे बाद स्टांप खरीदे जाने के बावजूद संबंधित फर्म को काम मिलना पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस प्रकरण के दस्तावेज देखने के बाद ही कुछ बता सकूंगा। टेंडर आवंटन का कोई न कोई आधार रहा होगा - केएल मीणा, उप निदेशक, उद्यान विभाग