अलवर

अब इनके जिम्मे अलवर की शिक्षा व्यवस्था, अलवर की शिक्षा व्यवस्था सुधारना बड़ी चुनौती

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Oct 02, 2018
New Deo's In Alwar
अब इनके जिम्मे अलवर की शिक्षा व्यवस्था, अलवर की शिक्षा व्यवस्था सुधारना बड़ी चुनौती

अलवर जिले में सोमवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यभार रतन सिंह यादव ने संभाला। इसके साथ ही अलवर जिले में सभी ब्लॉकों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के स्थान पर 14 मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लगाए गए हैं।
अलवर जिला मुख्यालय पर पूरे जिले की कमान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संभालेंगे। इस पद पर रतन सिंह यादव को लगाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद पर शशिकपूर को लगाया गया है जबकि इस पद पर पहले अरुणेश सिन्हा थे। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पूनम गोयल को लगाया गया है। डाइट प्रिंसीपल के पद पर जयराम सिंह यादव को लगाया है।

अलवर जिले के सभी 14 ब्लॉक स्तर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लगाए गए हैं। इनमें बानसूर में मनोज कुमार शेखावत, योगेन्द्र सिंह कुशवाहा कठूमर, महेन्द्र यादव को किशनगढ़बास, मजीद खान को कोटकासिम, प्रमोद कुमार जैन को लक्ष्मणगढ़, राजकुमार जैन को मुंडावर, सुखीराम को नीमराणा, नीरू भारद्वाज को रैणी, शिव दयाल शर्मा को राजगढ़, विनोद धवन को रामगढ़, नंद किशोर को थानागाजी, हरीश गुप्ता को तिजारा तथा जगदीश प्रसाद जाटव को उमरैण लगाया है प्रिंसीपल चाणक्य लाल शर्मा को एडीपीसी लगाया गया है जो रमसा व एसएसए को बनाया गया है।

अलवर को अव्वल बनाना चुनौती

अलवर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रतन सिंह यादव का कहना है कि अलवर जिला पूरे प्रदेश में शिक्षा के स्तर पर अव्वल रहे, इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। पत्रिका से बातचीत में उन्होंने कहा कि अलवर जिला शैक्षणिक दृष्टि से पूरी तरह समृद्ध है जिसको देखते हुए यहां काफी संभावनाए हैं।

कुलपति कार्यालय में बैठेंगे छात्रसंघ अध्यक्ष

अलवर. मत्स्य विश्वविद्यालय को उसका कार्यालय नहीं देने से नाराज अध्यक्ष सुमंत चावड़ा कुलपति कार्यालय में छात्रों की समस्याएं सुनेंगे। चावड़ा के अनुसार विद्यार्थी दस बजे बाद उनसे कुलपति के कार्यालय में मिल सकते हैं।

Published on:
02 Oct 2018 03:19 pm