अलवर

अलवर, भिवाड़ी व थानागाजी निकाय प्रमुख के लिए नामांकन दाखिल

निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। निकाय प्रमुख चुनाव की तस्वीर साफ होने के साथ ही अलवर, भिवाड़ी व थानागाजी में कांग्रेस व भाजपा के अलावा इन दलों के कुछ पार्षदों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन दाखिल किए हैं।
less than 1 minute read
Nov 22, 2019
अलवर, भिवाड़ी व थानागाजी निकाय प्रमुख के लिए नामांकन दाखिल
अलवर, भिवाड़ी व थानागाजी निकाय प्रमुख के लिए नामांकन दाखिल

अलवर. निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। निकाय प्रमुख चुनाव की तस्वीर साफ होने के साथ ही अलवर, भिवाड़ी व थानागाजी में कांग्रेस व भाजपा के अलावा इन दलों के कुछ पार्षदों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन दाखिल किए हैं।

नगर परिषद अलवर व भिवाड़ी के सभापति एवं नगर पालिका थानागाजी के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन था। इस दिन नामांकन को लेकर तीनों ही निकायों में गहमागहमी रही। दोपहर पहले प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए और दोपहर बाद तीनों ही निकायों में नामांकन के लिए प्रत्याशियों के पहुंचने का दौर शुरू हुआ। अलवर नगर परिषद के सभापति के लिए भाजपा के धीरज जैन, कांग्रेस की बीना गुप्ता ने अपनी-अपनी पार्टियों के नेताओं के साथ पहुंचकर नामांकन किया। वहीं भिवाड़ी में कांग्रेस के शीशराम तंवर तथा भाजपा की बत्ती देवी ने नामांकन किया। यहां कांग्रेस पार्षद रामचन्द्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वहीं थानागाजी नव गठित नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष के लिए अंतिम दिन कुल 6 नामांकन जमा हुए। इनमें कॉग्रेस से चौथमल सैनी ने नामांकन किया। वहीं उनकी पुत्रवधु कमलेश देवी सैनी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से बाबूलाल सैनी ने नामांकन जमा करवाया। इसके अलावा भाजपा के रघुवीर सोनी तथा भाजपा पार्षद प्रीतम सिंह ने एक भाजपा व एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

Published on:
22 Nov 2019 06:00 am