अलवर

राम भरोसे चल रहा अलवर का जनाना अस्पताल, मरीज परेशान, किससे करें शिकायत

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Aug 08, 2018
No Superintendent in Alwar Janana Hospital
राम भरोसे चल रहा अलवर का जनाना अस्पताल, मरीज परेशान, किससे करें शिकायत

अलवर. जनाना अस्पताल में पिछले दो माह से आए दिन नई परेशानियां सामने के कारण अब कोई यहां पर नर्सिंग अधीक्षक का पद लेने के लिए तैयार नहीं है। इसके चलते पिछले सात दिन से जनाना अस्पताल में नर्सिंग अधीक्षक का पद रिक्त चल रहा है। ऐसे में उन महिला मरीजों को खासी परेशानी हो रही है जो यहां के स्टाफ से परेशान है और इसकी शिकायत करना चाहते हैं लेकिन अस्पताल में शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है । यहां कार्यरत नर्सिंग अधीक्षक, स्टाफ के अलावा सफाईकर्मी, चौकीदार आदि को भी संभालते हैं। यहां कार्ररत सैंकडों नर्सिंगकर्मी नर्सिंग अधीक्षक के अधीन ही काम करते हैं उनकी भी सुनवाई नहीं हो रही है।

जानकारों का कहना है कि अस्पताल में आए दिन नर्सिंग अधीक्षक को किसी ना किसी विषय पर स्पष्टीकरण देना पड़ता है। वो अपने विवेक से नहीं बल्कि अधिकारियों के विवेक पर ही काम कर सकते हैं । ऐसे में कोई भी इस पद पर आना नहीं चाहता है। ऐसे हालात में यहां वरिष्ठ नर्सिंग कर्मी भागवंती अरोडा को कार्यभार सौंपा गया है।

चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार जनाना अस्प्ताल में अशोक जैन को नर्सिंग अधीक्षक के पद पर लगाया गया था। अब इनको सामान्य चिकित्सालय में लगाया गया है। इनके स्थान पर सामान्य चिकित्सालय की नर्सिंग अधीक्षक निशिबाला को यहां लगाया गया है। लेकिन उन्होंने यहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। इसके चलते यहां काम को लेकर अव्यवस्थाएं फैली हुई है। एक ओर जहां स्टाफ के काम अटके हुए हैं , उनकी डयूटी व छुटिटयां एडजेस्ट नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरी ओर जनता भी परेशान हो रही है।

मेरी पोस्ट नहीं है यहां

मेैं नर्सिंग अधीक्षक प्रथम की पोस्ट पर सामान्य चिकित्सालय में कार्यरत हूं । जनाना अस्पताल में नर्सिंग अधीखक सैकंड की पोस्ट है। यहां मेरी पोस्ट नहीं है। इसलिए में यहां ज्वाइन नहीं कर सकती। या तो मुझे इससे ऊपर की पोस्ट दी जाए या फिर समानांतर तो ही में ज्वाइन कर सकती हूं।
निशिबाला, नर्सिग अधीक्षक, सामान्य चिकितसालय, अलवर।

Published on:
08 Aug 2018 10:11 am