अलवर

अलवर में यहां बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग की हत्या! गांव में तनाव का माहौल, भारी पुलिस बल तैनात

अलवर के टपूकड़ा में बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Feb 19, 2019
Old Men Death In Children Fight In Tapukada Alwar
अलवर में यहां बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग की हत्या! गांव में तनाव का माहौल, भारी पुलिस बल तैनात

अलवर जिले के टपूकड़ा के नौगावां गांव में बच्चों के झगड़े का खामियाजा बुजुर्ग को अपनी जान गंवाकर उठाना पड़ा। बच्चों के झगड़े में बीच बचाव करने गए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची टपूकड़ा थाना पुलिस ने लोगों को शांत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टपूकड़ा थाना क्षेत्र के नौगावां गांव में दो परिवारों के ब‘चों में आपसी कहासुनी हो गई। झगड़े की सूचना पर एक पक्ष के नौगावां निवासी अलमुद्दीन उर्फ हप्पू (65) समझाने पहुंचे और थोड़ी देर बाद अलमुद्दीन के घायल होने की सूचना पर उसके पुत्र वहां पहुंच गए। घायल को टपूकड़ा सीएचसी लाया, जहां उपचार के दौरान हप्पू की मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों को मिली तो वे टपूकड़ा अस्पताल पर एकत्र होकर हंगामा करने लगे। परिवार की महिलाएं व हप्पू की पत्नी विलाप करने लगी। ग्रामीणों ने टपूकड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पुत्र आजाद ने दूसरे पक्ष के जमील के परिजनों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया।

टपूकड़ा थानाधिकारी राजीव ने बताया कि शव को टपूकड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है, जबकि पुलिस मौके पर जाकर जानकारी जुटा रही है। फिलहाल अस्पताल परिसर व गांव में पुलिस तैनात कर दी है।

Updated on:
19 Feb 2019 11:50 am
Published on:
19 Feb 2019 11:44 am