अलवर

रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को शहर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ देखने को मिली।
less than 1 minute read
Mar 06, 2026
Feature image

पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को शहर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेव बोर्डिंग मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों ने दोपहर के समय विशेष नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी।

जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। नमाजियों की सुविधा के लिए मस्जिदों में साफ-सफाई, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। नमाज के समय बड़ी संख्या में रोजेदार मस्जिदों में पहुंचे, जिससे मस्जिदों के आसपास भी रौनक देखने को मिली।


मौलानाओं ने नमाज से पहले रमजान के महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह महीना इबादत, सब्र, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने रोजेदारों से ज्यादा से ज्यादा इबादत करने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। रमजान के पवित्र महीने में मस्जिदों में इबादत का सिलसिला लगातार जारी है और रोजेदार पूरे समर्पण के साथ रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं।

Updated on:
06 Mar 2026 03:48 pm
Published on:
06 Mar 2026 03:48 pm