अलवर

ट्रेलर व दो बाईकों की भीषण टक्कर में एक की मौके पर दर्दनाक मौत, छह लोग गंभीर घायल

घायलों में चार लोगों की हालत ज्यादा गम्भीर होने पर अलवर रैफर कर दिया गया...
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 1:17 PM IST
road
road accident news in hindi, road accident in jodhpur, man died in road accident, accidents in jodhpur, Road safety, crime news of jodhpur, Agolai news, jodhpur news

अलवर। राजगढ़-टहला सडक़ मार्ग के मध्य स्थित धौलान गांव के पास देर रात को ट्रेलर व दो बाईको की भीषण टक्कर में बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया। घायलों में चार लोगों की हालत ज्यादा गम्भीर होने पर अलवर रैफर कर दिया गया।

टहला पुलिस ने बताया कि वीरपुर गांव निवासी रामवतार मीना व उसका भाई श्रीराम मीना, महेन्द्र मीना तथा विजेन्द्र मीना दो बाईकों पर सवार होकर राजगढ से अपने गांव
वापस लौट रहे थे। रास्ते मे धौलान गांव के पास टहला की ओर से आ रहे सफेद पत्थरों से भरे ट्रेलर व दोनो बाईकों की भीषण टक्कर हो गई। जिससे पत्थरो से भरा ट्रेलर
पलट गया और दोनों बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे बाईक सवार वीरपुर गांव निवासी विजेन्द्र मीना (18) की मौके पर ही मौत हो गई और रामवतार मीना, श्रीराम मीना, महेन्द्र मीना गम्भीर रूप से घायल हो गये।

ट्रेलर के पलट जाने से उसमे सवार मजदूर टोडा जयसिंहपुरा निवासी रमेश मीना, खोहदरीबा निवासी कैलाश मीना व गोरधन मीना घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए
राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रामवतार मीना, श्रीराम मीना, महेन्द्र मीना व रमेश मीना को राजगढ़ से अलवर रैफर कर दिया गया है।

मृतक विजेन्द्र मीना के शव को परिवारजन अपने गांव ले गए। ट्रेलर व बाईको की टक्कर होने की सूचना पर राजगढ़ व टहला पुलिस राजगढ चिकित्सालय पहुंची तथा घटना के बारे मे जानकारी ली।

Read More: भिवाड़ी में उदयपुर के 28 युवकों के फंसे होने की खबर की सामने आई सच्चाई, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Updated on:
31 May 2018, 1:17 PM IST
Published on: