5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में डीएसपी की जीप को सरियों से भरे ट्रेलर ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मियों का हुआ ऐसा हाल

अलवर के नीमराणा में गस्त के दौरान डीएसपी की गाड़ी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 31 May 2018, 9:29 AM IST

Trailer hits dsp jeep in neemrana of alwar

अलवर में डीएसपी की जीप को सरियों से भरे ट्रेलर ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मियों का हुआ ऐसा हाल

नीमराणा. हाइवे पर बुधवार तडक़े चार बजे गश्त कर रहे डीएसपी के वाहन को सरियों से भरे ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर मार दी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन डीएसपी व स्टाफ बाल-बाल बच गए।

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर नीमराणा थाने से पहले पेट्रोल पम्प के पास सर्किल पर बुधवार तडक़े गश्त कर रहे बहरोड़ डीएसपी जनेश सिंह तंवर की जीप को जयपुर ? की तरफ से तेज गति से आ रहे सरियों से भरे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में जीप क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं डीएसपी तंवर व जाब्ते में शामिल जवान बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ट्रेलर को जब्त कर डीएसपी वाहन को भी थाने ले आई। घटना की रिपोर्ट डीएसपी ने नीमराणा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज घटना की जांच शुरू कर दी है।

हाई प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग मामले में एक फरार आरोपित गिरफ्तार

शहर के चर्चित सीमा शर्मा प्रकरण में 16 साल से फरार चल रहे एक आरोपित सोनू उर्फ सुजेन्द्र को अरावली विहार थाना पुलिस ने बुधवार को हनुमान चौराहा के समीप से गिरफ्तार किया। आरोपित कार में बैठकर फरार होने की फिराक में था। अरावली विहार थाना प्रभारी महेन्द्र यादव ने बताया कि 3 नवम्बर 2002 को तत्कालीन अलवर सांसद एवं वर्तमान श्रम मंत्री डॉ. जसवंत यादव के निजी सहायक मिलकपुर निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने मामला दर्ज कराया कि वह सांसद के निवास पर टेलिफोन अटेंड करता है।

पिछले कई दिनों से लगातार सीमा शर्मा नामक महिला सहित महिला संस्थान की अध्यक्ष अनिता पंवार व सोनू नामक व्यक्ति के फोन आ रहे हैं। तीनों कह रहे हैं कि डॉ. जसवंत यादव से पैसे दिलवाओ, नहीं तो उन्हें यौन शोषण कांड में फंसा देंगे। निजी सहायक ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोनू नामक व्यक्ति ने फोन पर दस लाख रुपए की मांग की है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में आरोपित खेस्ती सीकरी (भरतपुर) निवासी सोनू उर्फ सुजेन्द्र पुत्र गुरुचरण सिंह रायसिख फरार चल रहा था, जबकि अन्य आरोपित पूर्व में गिरफ्तार हो चुके थे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपित सोनू कार लेकर हनुमान चौराहे पर खड़ा है। जो कहीं जाने की फिराक में है। इस पर एएसआई बाबूलाल सहित कांस्टेबल राजाराम, कांशीराम आदि मौके पर पहुंचे और आरोपित सोनू उर्फ सुजेन्द्र को गिरफ्तार किया।