5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिवाड़ी में उदयपुर के 28 युवकों के फंसे होने की खबर की सामने आई सच्चाई, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

अलवर के भिवाड़ी में उदयपुर के 28 युवकों के फंसे होने की खबर पर पुलिस ने खुलासा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 31 May 2018, 10:11 AM IST

Fake news of kidnapping of udaipur youth in bhiwadi of alwar

भिवाड़ी में उदयपुर के 28 युवकों के फंसे होने की खबर की सामने आई सच्चाई, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

अलवर. कैम्पस प्लेसमेंट के नाम पर उदयपुर क्षेत्र के 28 युवकों के भिवाड़ी के पथरेड़ी में फंसे होने के आरोप को भिवाड़ी पुलिस ने नकार दिया है।

भिवाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक नेमीचंद ने बताया कि उदयपुर के क्षेत्र के 28 युवकों को बंधक बनाने की सूचना आई थी। इस पर भिवाड़ी यूआईटी थानाधिकारी एवं जाब्ता पथरेड़ी पहुंचा। पहले तो वहां कोई नहीं मिला। मामले में ओमप्रकाश का नाम सामने आ रहा था, जिसे बाद में तलाशा गया तो वह मिल गया। ओमप्रकाश से बात करने पर उसने बताया वह छत्तीसगढ़ से 25-26 युवकों के साथ भिवाड़ी स्थित श्रीराम पिस्टन में काम करने आए थे। यहां कम्पनी में उनसे ट्रेनी के तौर पर 12 घंटे काम कराया जा रहा था। दो दिन काम करने के बाद उनकों यह काम नहीं जंचा।

इस पर सभी युवकों ने कम्पनी में काम पर जाना बंद कर दिया और दूसरी जगह काम ढूंढने लगे। इस पर ठेकेदार ने कहा कि उन्हें श्रीराम पिस्टन में काम पसंद नहीं आ रहा तो वे कहीं और काम ढूंढ ले, लेकिन काम उसकी ठेकेदारी में करें। ओमप्रकाश ने बताया कि बंधक बनाने की बात गलत है और वे आराम से आ जा रहे हैं। आसपास के लोग एवं मकान मालिक से भी बात की तो यही बात सामने आई।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर क्षेत्र के कोल खनन कार्य में लगी अदानी कोल लिमिटेड की ओर से 28 युवकों कैम्पस प्लेसमेंट के नाम पर अलवर जिले के भिवाड़ी में लाया गया था। बाद में इन युवकों के भिवाड़ी में फंसने का आरोप लगाकर पुलिस के उच्चाधिकारियों से उन्हें मुक्त कराने की मांग की गई थी।

घर से कार पार

अलवर. शहर की पॉश कॉलोनी अल्कापुरी में एक घर के बाहर खड़ी कार बुधवार दिनदहाड़े चोर पार कर ले गए। सूचना पर अरावली विहार थाना प्रभारी वीरेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल लोगों से जानकारी ली, लेकिन देर रात तक सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि अल्कापुरी में निशान शोरूम के मालिक विजय कुमार अग्रवाल का मकान है। बुधवार दोपहर पौने दो बजे विजय कुमार अपने चालक के साथ कार से घर पर खाना खाने आए। उन्होंने कार घर के बाहर खड़ी की और वे व चालक घर के भीतर चले गए। करीब 15 मिनट बाद जब वे बाहर आए तो कार गायब मिली। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। गौरतलब है कि यह कार अग्रवाल के पोते सौरभ के नाम है।