अलवर

बाइक पर बैठकर गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि पहुंचने से पहले ही हो गई मौत

अलवर में दो बाइकों की टक्कर में एक जने की मौत हो गई। जबकी एक की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Feb 27, 2019
One Dies In Bike Accident In Alwar
बाइक पर बैठकर गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि पहुंचने से पहले ही हो गई मौत

अलवर जिले के टहला क्षेत्र के मल्लाना गांव के सडक़ मार्ग पर सोमवार शाम को दो बाइकों की हुई भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस ने बताया गोवर्धनपुरा गांव निवासी नेमीचंद ने लिखित में शिकायत दी है कि सोमवार शाम को उसका भतीजा व गोवर्धनपुरा गांव निवासी रामकिशन व पोता अमन टहला से बाइक पर सवार होकर हमारे घर गावेर्धनपुरा गांव आ रहे थे। मल्लाना गांव के सडक़ मार्ग पर तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भतीजा व पोता गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से सीएचसी टहला लाया गया। जहां रामकिशन की हालत गम्भीर होने पर उसे राजगढ़ रैफ र कर दिया गया। घायल को राजगढ़ ले जाते समय धौलान गांव के पास रास्ते में घायल रामकिशन की मृत्यु हो गई । वहीं अमन को प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई। बाइकों की भिड़ंत में तिलवाड़ गांव निवासी खुशीराम की हालत गंभीर होने पर उसे टहला से जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। इधर, टहला पुलिस थाने के एएसआई सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक गोवर्धनपुरा गांव निवासी रामकिशन का का मंगलवार को सीएचसी टहला में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
27 Feb 2019 10:13 am