अलवर

दामाद के बर्थडे में गए व्यक्ति को कार ने कुचला, पान खाने के लिए निकले थे

यहां होप सर्कस के पास एक कार की टक्कर से जयपुर निवासी व्यक्ति की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 9:24 AM IST
accident
road accident

अलवर। यहां होप सर्कस के पास एक कार की टक्कर से जयपुर निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक संजय माथुर यहां माल एवं बिक्री कर विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत था व अपने दामाद के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में भाग लेने आया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात घर में सुंदरकांड का आयोजन था। इसके बाद खाना खाकर संजय माथुर अपने समधी तिवाड़ी का कुआं निवासी ललित मोहन माथुर, दामाद गौरव माथुर के साथ पान खाने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे संजय की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए।

होप सर्कस के पास हादसा
होप सर्कस के पास पहुंचते ही पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी। चालक इस घटना के बाद कार को भगा ले गया। हादसे में संजय माथुर की मौत हो गई व अन्य लोग घायल हो गए। संजय अलवर में माल व बिक्री कर विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत था व परिवार के साथ सूर्य नगर में रहता था। उसके परिवार में दो बेटियां हैं, जिनमें से एक अविवाहित है। ललित मोहन ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

Published on: