1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर: कंपनी बाग रोड पर लगे हाट बाजार में नहीं पहुंच रहे ग्राहक, दुकानदार हुए निराश 

अलवर में दीपावली की खरीदारी के लिए नगर निगम ने कंपनी बाग रोड पर हाट बाजार शुरू करवाया है, लेकिन दुकानदारों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। करीब 340 दुकानें सज गई हैं, मगर ग्राहक पुराने बाजारों में ही पहुंच रहे हैं। कई दुकानदारों की अब तक बिक्री नहीं हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 1 Nov 2026, 3:06 PM IST

alwar company bagh diwali haat bazaar

निगम ने इस तरह हाट बाजार के लिए दुकानें तैयार की हैं (फोटो - पत्रिका)

अलवर में दीपावली (Diwali) को देखते हुए नगर निगम (Municipal Corporation) की ओर से कंपनी बाग रोड पर हाट बाजार (Haat Bazaar) शुरू करवाया गया है। यहां दुकानदारों के लिए करीब 340 दुकानें तैयार की गई हैं। शनिवार से ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दी थीं। रविवार को भी बड़ी संख्या में दुकानदार सामान लेकर पहुंचे और अपनी दुकानें सजा लीं। बाजार में दुकानें तो लग गईं, लेकिन ग्राहकों की कमी ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। कई दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए।

दुकानदारों का कहना है कि वे शनिवार से दुकान लगाकर बैठे हैं, लेकिन अभी तक एक रुपए की भी बिक्री नहीं हुई है। दीपावली का त्योहार नजदीक होने के कारण उन्हें अच्छी खरीदारी की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी बाग रोड पर ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। इससे दुकानदारों को अपनी लागत और रोजाना के खर्च की चिंता सताने लगी है।

घंटाघर और होप सर्कस में ही पहुंच रहे ग्राहक

इससे पहले ज्यादातर दुकानदार घंटाघर (Ghanta Ghar) और होप सर्कस (Hope Circus) के आसपास दुकानें लगाते थे। इन जगहों पर पहले से ही खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही रहती है। अब दुकानों को कंपनी बाग रोड पर शिफ्ट किए जाने के बाद भी ग्राहक पुराने बाजारों में ही पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि लोगों को नए हाट बाजार की जानकारी नहीं होने और सभी दुकानों के एक जगह व्यवस्थित नहीं होने से भी परेशानी हो रही है।

दुकानदारों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि उन्हें नई जगह तो दे दी गई, लेकिन वहां ग्राहकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कोई खास व्यवस्था नजर नहीं आ रही। उनका कहना है कि जब तक सभी दुकानदार एक ही जगह नहीं बैठेंगे, तब तक बाजार में रौनक आना मुश्किल है।

कंपनी बाग में 100 और दुकानें लगाने की तैयारी

नगर निगम की ओर से कंपनी बाग रोड पर करीब 340 दुकानें तैयार करवाई गई हैं। इसके अलावा कंपनी बाग के अंदर शहीद स्मारक (Shaheed Smarak) के पास करीब 100 और दुकानें लगाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में यहां दुकानों की संख्या और बढ़ने वाली है।

दुकानदार बोले- सभी को एक जगह जगह मिले

दुकानदारों की मांग है कि सभी दुकानदारों को कंपनी बाग में ही व्यवस्थित तरीके से दुकानें लगाने की जगह दी जाए, ताकि ग्राहक एक ही स्थान पर खरीदारी कर सकें। यदि ऐसा संभव नहीं है तो उन्हें फिर से घंटाघर और होप सर्कस के आसपास पुराने बाजार में दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। दुकानदारों का कहना है कि दीपावली का सीजन कम समय का होता है। ऐसे में ग्राहकों के इंतजार में दिन निकालने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।