अलवर

गोलाकाबास से गोवर्धन धाम के लिए पदयात्रा रवाना, भक्ति गीतों से गूंजा माहौल

गोलाकाबास कस्बे स्थित खेड़ा वाले हनुमान मंदिर से गुरुवार को भव्य पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं का जत्था नगर परिक्रमा करते हुए गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुआ।

less than 1 minute read
Aug 28, 2025

गोलाकाबास कस्बे स्थित खेड़ा वाले हनुमान मंदिर से गुरुवार को भव्य पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं का जत्था नगर परिक्रमा करते हुए गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुआ।


यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पदयात्रा में सबसे आगे श्रीगिर्राज की प्रतिमा सजा रथ चल रहा था। उसके पीछे श्रद्धालु हाथों में धर्म पताकाएं लिए जय श्री गणेश, राधे कृष्ण, गोवर्धन महाराज की जय के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

महिलाएं मंगल गीत गाते-नाचते श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल हुईं। भक्ति व उत्साह से भरा यह दृश्य देखते ही बन रहा था। पदयात्रा में सुरेश वाजपेयी, रमेश चंद मीणा, लल्लूलाल सोती, विशाल राजोरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और स्वागत की विशेष व्यवस्थाएं की गईं।

Updated on:
28 Aug 2025 02:29 pm
Published on:
28 Aug 2025 02:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर