अलवर

दिल्ली-जयपुर के बाद नीमराणा पर थी आतंकियों की नजर, पाक हैंडलर के संपर्क में था कंपनी का मजदूर, हथियारों के साथ पंजाब में पकड़ा

Pakistani Handler Contact With Neemrana Worker: दिल्ली और जयपुर के बाद अब राजस्थान के नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र पर भी आतंकियों की नजर होने का बड़ा इनपुट सामने आया है। एक कंपनी में कार्यरत मजदूर के पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

2 min read
Feb 19, 2026
फोटो: AI

Industrial Area Security Alert: औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक के दौरान एक बड़े सुरक्षा इनपुट ने प्रशासन और उद्योग जगत में हलचल मचा दी। बुधवार को जिले के बहरोड़ में आयोजित बैठक में नीमराणा थाना अधिकारी राजेश मीणा ने खुलासा किया कि नीमराणा की एक कंपनी में कार्यरत एक मजदूर के पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने की सूचना जांच एजेंसियों को मिली थी।

बैठक जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई थी, जिसमें उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। हाल ही में खैरथल जिले के भिवाड़ी में हुए घटनाक्रम के बाद औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही थी।

ये भी पढ़ें

भिवाड़ी ब्लास्ट: खाकी पर गहराया दाग! आरोपी का सगा भाई ही था ‘स्पेशल टीम’ का बॉस, 7 मौतों के बाद विभाग में हड़कंप; DST भंग

दिल्ली-जयपुर के बाद नीमराणा पर थी नजर

थाना अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदिग्ध युवक दिल्ली और जयपुर क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद नीमराणा को संभावित ठिकाना बनाने की फिराक में था। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि औद्योगिक हब होने के कारण नीमराणा को रणनीतिक रूप से चुना गया था।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हो गईं। संयुक्त कार्रवाई के तहत 10 फरवरी को आरोपी को पंजाब में दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी औद्योगिक क्षेत्र को निशाना बनाने की साजिश की आशंका जताई जा रही है।

उद्योग क्षेत्र में बढ़ी चौकसी

हालांकि अब तक किसी स्थानीय इकाई को प्रत्यक्ष नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन इस इनपुट को बेहद गंभीर माना जा रहा है। बैठक में जिला कलक्टर ने सभी उद्योगपतियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। फैक्टरियों में प्रवेश व निकास के लिए मजबूत पहचान प्रणाली लागू की जाए। सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित हो। सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाए। पुलिस प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।

संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सूचना

थाना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्योग इकाइयों से अपील की गई है कि बाहरी श्रमिकों का पूरा रिकॉर्ड रखें और समय-समय पर सत्यापन कराते रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटनाक्रम के बाद नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीरता और बढ़ गई है। प्रशासन का कहना है कि समय रहते मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं और क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Covid Vaccine : ‘कोविड़ की एक वैक्सीन के बाद बढ़े हृदयाघात के केस, भ्रम दूर किया जाए’, सवाल पर सदन में हंगामा

Published on:
19 Feb 2026 09:50 am
Also Read
View All

अगली खबर