अलवर

इस तरह भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नाम हुए तय, दो दिन में मंडल अध्यक्षों की घोषणा संभव

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए पांच नामों का पैनल प्रांतीय चुनाव प्रभारी को सौंप दिया गया है। इस पर अगले सप्ताह तक मुहर लगने की संभावना है। वहीं, मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी एक-दो दिन में हो सकती है।

less than 1 minute read
Jan 06, 2025

अलवर। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए पांच नामों का पैनल प्रांतीय चुनाव प्रभारी को सौंप दिया गया है। इस पर अगले सप्ताह तक मुहर लगने की संभावना है। वहीं, मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी एक-दो दिन में हो सकती है।

भाजपा का संगठनात्मक चुनाव हर तीन साल में होता है। पिछली बार मध्यावधि में ही अशोक गुप्ता को दिसंबर, 2022 में अध्यक्ष बनाया गया था। ऐसे में उनका कार्यकाल दो साल का पूरा हुआ है। इस बार पूरा संगठनात्मक चुनाव देशभर में हो रहा है। उसके अनुसार पदाधिकारियों की घोषणा होगी। पहले बूथ अध्यक्ष बनाए गए और अब मंडल अध्यक्ष बनाए जाएंगे। अलवर दक्षिण के तहत 30 मंडल अध्यक्षों के नाम प्रांतीय चुनाव प्रभारी के पास गए हुए हैं। वहीं से घोषणा होगी। हालांकि 25 दिसंबर से पहले ही घोषणा होनी थी। ऐसे में लोग घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

इस तरह जिलाध्यक्ष के लिए नाम हुए तय

जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष संजय नरुका के नाम प्रांतीय चुनाव प्रभारी के पास गए हैं। इनके अलावा तीन और नामों का चयन जिला चुनाव प्रभारी कालू लाल गुर्जर ने किया है, जो गोपनीय रखे गए हैं। यह नाम चुनाव प्रभारी ने भाजपा के 15 वरिष्ठ लोगों की सिफारिश से सूची में शामिल किए हैं। जिलाध्यक्षों की घोषणा अगले सप्ताह तक होने की संभावना है।

मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा एक-दो दिन में होने की संभावना है। जिलाध्यक्ष के लिए पांच नामों की सूची प्रांतीय चुनाव प्रभारी को सौंप दी गई है। इनकी घोषणा भी जल्द होने के आसार हैं।
कालू लाल गुर्जर, जिला चुनाव प्रभारी

Published on:
06 Jan 2025 03:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर