अलवर

अलवर में बाघों के बाद अब खतरे में पैंथर, खैरथल की पहाडिय़ों में मिला पैंथर का शव, देखें वीडियो

अलवर जिले के खैरथल में पैंथर का शव मिला है। दो दिन पहले जिंदोली घाटी पर भी मादा पैंथर की टक्कर से मौत हो गई थी।
less than 1 minute read
Dec 29, 2018
बाघ
अलवर में बाघों के बाद अब खतरे में पैंथर, खैरथल की पहाडिय़ों में मिला पैंथर का शव, देखें वीडियो

अलवर जिले के खैरथल कस्बे के समीप वल्लभग्राम की पहाडिय़ों में शनिवार सुबह पैंथर का शव मिला। पैंथर के शव मिलने की खबर सुनते ही वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना आज सुबह की है जहां ग्रामीणों को पहाडिय़ों में पैंथर का शव नजर आया। उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग की टीम ने पैंथर को गाड़ी में रखकर किशनगढ़बास पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पैंथर का पोस्टमार्टम किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कुछ दिनों पहले इस इलाके में दो पैंथर साथ देखे गए थे। जिसमें से एक पैंथर का आज शव मिला है। अलवर जिले में बाघों के बाद अब पैंथरों पर खतरा मंडरा रहा है। दो दिन पहले जिंदोली घाटी में मादा पैंथर की मौत हो गई थी। इसके अलावा पिछले दिनों पैंथर की कुंए में गिरने से मौत हो गई थी

Published on:
29 Dec 2018 01:23 pm