अलवर

पत्रिका चेंजमेकर : अलवर में यहां चेंजमेकर्स ने ली स्वच्छ राजनीति की शपथ, पत्रिका की मुहिम को सराहा

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Aug 28, 2018
Patrika Changemaker Change makers Took Oath OF Clean Politics in Alwar
पत्रिका चेंजमेकर : अलवर में यहां चेंजमेकर्स ने ली स्वच्छ राजनीति की शपथ, पत्रिका की मुहिम को सराहा

बहरोड़ राजस्थान पत्रिका के महाअभियान चेंजमेकर बदलाव के नायक के तहत सोमवार सुबह कस्बे के ग्लोबल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ चेंजमेकर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया और स्वच्छ राजनीति के लिए योग्य लोगों के राजनीति में आने की बात कही।

बैठक में चेंजमेकर्स वक्ता बस्तीराम यादव एडवोकेट ने पत्रिका की इस मुहिम को सराहते हुए कहा कि युवाओं को आगे आना का अवसर मिल रहा है। उनको राजनीति को स्वच्छ करने में अपना योगदान देना चाहिए। युवा नेता मोहित यादव ने कहा कि राजनीति में स्वच्छता के लिए केवल बातें करने के बजाए राजनीति को स्वच्छ करने के लिए खुद शामिल होकर योगदान देना चाहिए। तभी राजनीति में बदलाव आएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेंजमेकर्स शिक्षाविद् डॉ. नीलम यादव ने कहा कि अब योग्य लोगों की राजनीति की आवश्यकता है। प्रतिनिधि ऐसा योग्य व्यक्ति होना चाहिए जो क्षेत्र की जनता से रूबरू हो और उनकी समस्याओं से अवगत हो। पत्रिका के इस अभियान से आशा है कि क्षेत्र के योग्य उम्मीदवार राजनीति में आगे आकर क्षेत्र का सही मायने में विकास करेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय यादव ने कहा कि राजनीति शुद्धिकरण अब प्राथमिकता बन गई है।

आज की राजनीति में आम जनता पिसती जा रही है। युवाओं को अब आगे आकर राजनीति के परिवर्तन के इस महायज्ञ में आहूति देनी होगी। युवा देश का भविष्य है वह स्वयं जब राजनीति में उतरेगा तभी राजनीति का शुद्धीकरण संभव हो सकेगा। इस अवसर पर युवाओं ने राजनीति को स्वच्छ करने के लिए हाथ उठा कर संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद

पूर्व सरंपच श्यौताज यादव, रामसिंह यादव, सुनील शर्मा, निशा यादव, छात्र नेता राव मोहित, मंयक यादव, संजय यादव, लोकेश यादव, प्रवीण यादव, टोनी यादव, सोनू यादव, भीमकुमार यादव, राहुल कुमार, कृष्ण कुमार, सुनील शर्मा, मोहित यादव, अजय भेड़ी, जीतराम, अभिषेक कुमार ने विचार व्यक्त किए।

Published on:
28 Aug 2018 11:19 am