अलवर

पत्रिका टॉक शो में भाजपा कांग्रेस के नेताओं ने एक दूसरे पर किए तीखे हमले, जानिए क्या कहा?

गुजरात हिमाचल चुनाव परिणाम आने के बाद पत्रिका की ओर से टॉक शो आयोजित किया गया, इसमें अलवर शहर के भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखे हमले बोले
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2017, 2:55 PM IST
patrika organised talk show leaders took part in it

अलवर. गुजरात व हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद जितना भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा उतना ही कांग्रेसियों ने भी खुद को मजबूत होना बताया। खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में आए परिणामों से।


यहां कांग्रेस को पिछली बार की तुलना में काफी ज्यादा सीट मिलने और भाजपा की सीट घटने से कांग्रेस इसे खुद के पक्ष में परिणाम बता रही है।


यह सही है कि भाजपा गुजरात को बचाने में सफल हो गई। हालांकि हिमाचल प्रदेश भी अब कांग्रेस के हाथ से चला गया है। चुनाव परिणाम के दौरान चल रहे रूझानों के समय भाजपा व कांग्रेस के नेताओं से पत्रिका कार्यालय में चर्चा की। दोनों ने इन विधानसभा चुनाव परिणामों को पार्टी के लिए सकारात्मक बताया।

कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया


गुजरात के चुनावों में देश के प्रधानमंत्री को इतनी ताकत झौंकनी पड़ी। पूरे देश को छोडक़र पूरा मंत्रीमण्डल चुनावों के प्रचार में जुट गया। फिर भी कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया। वह भी तब जब उत्तरप्रदेश के चुनाव परिणों में बाद से लगातार ईवीएम पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इन चुनावों में भी ईवीएम पर सवाल करना लाजिमी है। जबकि एक-दो बार ईवीएम की जांच में गड़बड़ी होना पाया गया है। कांग्रेस मजबूत है। अलवर में उप चुनाव के परिणाम में सबके सामने आ जाएगा।
टीकाराम जूली, जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी अलवर।

जनता बार-बार स्वीकार कर रही


भाजपा पार्टी सकारात्मक सोच और विकास की बात ही नहीं कर रही बल्कि धरातल पर परिणाम भी दे रही है। तब तो देश की जनता एक-एक करके राज्यों में भाजपा को परचम लहरा रही है। अलवर शहर में भी विकास हो रहा है। सफाई के मामले पर कहा कि जितनी तेजी से बसावट हुई है उसके अनुसार विकास हो रहा है। सफाईकर्मियों की भर्ती नहीं होने से जरूर सफाई में थोड़ी बहुत दिक्कत आ रही है।
शशि तिवाड़ी, उप सभापति, नगर परिषद अलवर

२२ साल से लगातार बहुमत


गुजरात में लगातार 22 साल से बहुमत मिला है। अब फिर जनता ने बहुमत दिया है। जबकि विपक्ष के लोग सत्ता विरोधी लहर के होने का दावा ठोकते रहे। अब चुनाव परिणाम आ गए हैं। जनता ने फिर बहुमत देकर यह बताया है कि वे प्रधानमंत्री व भाजपा के विकास के कार्यों से पूरी तरह सहमत हैं। विकास कार्यों को लेकर ही जनता ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिए हैं। कांग्रेसियों ने एेसे लोगों को साथ लिया जो राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन कर रहे हैं।
संजय नरूका, जिला महामंत्री, भाजपा अलवर।

आगे फिर कांग्रेस का समय


देखिए गुजरात चुनाव के परिणामों ने भाजपा के उन शीर्ष नेताओं का मुंह तोड़ जवाब दे दिया है जो हमेशा कांग्रेस मुक्त भारत भी बात करते हैं। जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह जिले में कांग्रेस ने बराबर ताल ठोकी है। ये परिणाम बता रहे हैं कि आगे आने वाला समय फिर कांग्रेस का है। जनता कांग्रेस पर ही पूरा विश्वास जताने लगी है।
नरेन्द्र मीणा, नेता प्रतिपक्ष, नगर परिषद अलवर

Published on: